वर्धा: राज्य स्तरीय वालीबॉल स्पर्धा के बांटे पुरस्कार

  • राज्य स्तरीय वालीबॉल स्पर्धा
  • बांटे गए पुरस्कार
  • उम्दा प्रदर्शन

Bhaskar Hindi
Update: 2023-11-10 12:59 GMT

डिजिटल डेस्क, वर्धा. क्रीड़ा व युवक सेवा संचालनालय अंतर्गत जिला क्रीड़ा परिषद व जिला क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय की ओर से 6 से 8 नवंबर के अवधि में 14 वर्षीय आयुगुट के लड़के-लड़कियों के राज्य स्तरीय वालीबॉल क्रीड़ा स्पर्धा का आयोजन किया गया था। इस स्पर्धा में 14 वर्ष आयुगुट के लड़कों के प्रतियोगिता में प्रथम क्रमांक पुणे के आत्मा मलिक इंग्लिश मीडियम गुरुकुल कोकमठाण, द्वितीय क्रमांक बीड के नूतन इंग्लिश स्कूल तथा तृतीय क्रमांक धाराशिव के छत्रपति शिवाजी महाराज विद्यालय ने हासिल किया। लड़कियों के प्रतियोगिता में प्रथम क्रमांक पुणे के मिलेनियम नेशनल स्कूल, द्वितीय क्रमांक सांगली जिले के ईस्लामपुर के कमलाबाई रामराजे विद्यालय ने तथा तृतीय क्रमांक नई मुंबई के कोपरखैरणे के नॉर्थ पॉईंट स्कूल ने हासिल किया।

विजेता टीम को जिला क्रीड़ा अधिकारी अविनाश पुंड के मार्गदर्शन में जिला नियोजन अधिकारी अनिरूद्ध राजुरवार के हाथों पुरस्कार वितरित किए गए। इस समय मंच पर राज्य युवा पुरस्कारार्थी सारंग रघाटाटे, गड़चिरोली के जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रशांत दोंदल, छत्रपति पुरस्कारार्थी रामरावजी किटे, तहसील क्रीड़ा अधिकारी संजय कथलकर, क्रीड़ा मार्गदर्शक भोजराज चौधरी, संदीप उईके, जिला क्रीड़ा संगठन के पदाधिकारी नितीन घोडे आदि उपस्थित थे। संचालन नितेश झाडे ने तथा आभार संदीप खोब्रागडे ने माना। कार्यक्रम को रवींद्र काकडे, विश्वास बोकडे, नीलेश राऊत, रुचिका टेंभरे, योगेश कुकडे, अशोक पेढेकर सहित खिलाड़ियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति थी।

Tags:    

Similar News