वर्धा: अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मृत, दो घायल

  • वाहन की टक्कर
  • हादसे में एक मृत
  • दो हुए घायल

Bhaskar Hindi
Update: 2023-11-07 13:04 GMT

डिजिटल डेस्क, वर्धा। तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन की टक्कर में दोपहिया सवार एक की मृत्यु हो गई तथा दो गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक का नाम सुनीता कोहले बताया जाता है। घटना सेलू पुलिस थाना अंतर्गत रमणा फाटा समृद्धि पुल समीप घटी। दिनेश कोहले अपनी पत्नी सुनीता कोहले व साली के साथ एमएच-32-एटी-9219 क्रमांक की दोपहिया से बुटीबोरी से गणेशपुर (कान्हापुर) की ओर आ रहे थे। दौरान रमणा फाटा समृद्धि पुल के पास तेज गति से आने वाले अज्ञात वाहन ने उनकी दोपहिया को जोरदार टक्कर मारी। इस दुर्घटना में दोपहिया पर सवार तीनों व्यक्ति रास्ते पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें सुनीता की मौत हो गई।

Tags:    

Similar News