वर्धा: कर्ज से तंग किसान ने की खुदकुशी

  • किसान ने की खुदकुशी
  • कर्ज से तंग आकर

Bhaskar Hindi
Update: 2023-12-06 12:34 GMT

डिजिटल डेस्क, वर्धा. फसल का नुकसान तथा कर्ज न चुका पाने से परेशान किसान ने जहर गटक लिया। खुदकुशी की यह घटना 4 दिसंबर को वडनेर पुलिस थाना हद में पिपरी पारधी बेडा परिसर में हुई। मृतक की शिनाख्त तुलसीदास गुलाब पवार (55) के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के अनुसार पिपरी के पारधी बेड़ा निवासी किसान तुलसीदास पवार पर बैंक आॅफ इंडिया का फसल कर्ज था। परंतु इस बार फसल अच्छी नहीं हुई। उत्पादन कुछ भी नहीं होने से कर्ज कैसे चुकाए इसकी चिंता गत कुछ दिनों से उसे सता रही थी। इसी चिंता में उन्होंने सोमवार को जहर प्राशन किया। यह बात परिजनों के ध्यान में आते ही उन्होंने अस्पताल में भर्ती किया। जहां वैद्यकीय अधिकारियों ने उन्हें मृत घोषित किया। इस मामले में वडनेर पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया। आगे की जांच जारी है।


Tags:    

Similar News