नजर हटी दुर्घटना घटी : अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतरी बस, तीन घायल

  • अनियंत्रित हो सड़क किनारे उतरी बस
  • तीन घायल
  • दुर्घटना घटी

Bhaskar Hindi
Update: 2023-07-20 13:37 GMT

डिजिटल डेस्क, वर्धा. जिले के आष्टी पुलिस थाना अंतर्गत वडाल-आष्टी की ओर जा रही रापनि बस चालक का बुधवार दोपहर अचानक नियंत्रण छूट गया और बस सड़क किनारे उतर गई। इस दुर्घटना में बस में सफर कर रहे तीन यात्री घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर आष्टी तहसील अंतर्गत वडाल-आष्टी मार्ग पर वडाल से यात्रियों को लेकर रापनि की बस आष्टी की ओर जा रही थी। आष्टी की ओर जाते समय मोड़ पर वाहन तेज गति से होने व चालक का वाहन से नियंत्रण छूट गया और बस सड़क से नीचे उतरकर रास्ते किनारे चली गई। इसमें बस में सवार तीन यात्री घायल हो गए। साथ ही बस का बड़े पैमाने पर नुकसान हो गया। इस घटना में जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन यात्रियों ने बताया कि बस की गति से तेज होने से चालक का बस को नियंत्रित नहीं कर पाया। इस कारण उक्त दुर्घटना घटी।

Tags:    

Similar News