24 घंटे में औसतन 12.6 मि.मी. बारिश

  • जिले में रुक-रुककर बारिश
  • 24 घंटे में औसतन 12.6 मि.मी. बारिश

Bhaskar Hindi
Update: 2023-07-27 11:58 GMT

डिजिटल डेस्क, वर्धा। शहर में मंगलवार की रात बारिश हुई। जिले में रुक-रुककर बारिश हो रही है। बीते 24 घंटे में जिले में औसतन 12.2 मि.मी. बारिश हुई है। सर्वाधिक वर्षा देवली तहसील में 25.2 मि.मी. दर्ज की गई। शहर में दिन भर बदरीला मौसम रहा। बुधवार को जिले के कुछ स्थानों पर बारिश होने के समाचार हैं। जिले के आर्वी तहसील में 6 मि.मी., कारंजा घाड़गे तहसील में 12.1 मि.मी., वर्धा तसील में 13.5 मि.मी., सेलू तहसील में 11 मि.मी., देवली तसील में 25.2 मि.मी., हिंगणघाट तहसील में 3.6 मि.मी., समुद्रपुर तहसील में 18.6 मि.मी. बारिश हुई है। वर्षा ऋतु के शेष दो माह बाकी हैं और जिले में औसत से कम बारिश हुई है।

दो माह में औसतन 371 मि.मी. वर्षा

चालू वर्षा ऋतु के दो माह में अब तक सिर्फ औसतन 371 मि.मी. बारिश हुई है। बारिश के शेष 2 माह बचे हैं। दो माह में औसतन 550 मि.मी. बारिश होनी चाहिए। जिले के आर्वी तहसील में 250.4 मि.मी., कारंजा घाडगे तहसील में 289.4 मि.मी., आष्टी शहीद तहसील में 295.9 मि.मी., वर्धा तहसील में 279.2 मि.मी., सेलू तहसील में 220.8 मि.मी., देवली तहसील में 317.6 मि.मी., हिंगणघाट तहसील में 286.7 मि.मी., समुद्रपुर तहसील में 233.6 मि.मी. बारिश दर्ज की गयी है।

Tags:    

Similar News