सिवनी: पहले दिन चार घोंसलों में मिले 2७ गिद्ध, गिद्धों की गणना का काम शुरु, तीन दिन तक चलेगी गणना

  • पहले दिन चार घोंसलों में मिले 2७ गिद्ध
  • गिद्धों की गणना का काम शुरु
  • तीन दिन तक चलेगी गणना

Bhaskar Hindi
Update: 2024-02-17 11:26 GMT

डिजिटल डेस्क, सिवनी। जिले में पीटीआर और वन क्षेत्र में गिद्धों की गणना की शुरुआत शुक्रवार से हुई। सुबह से विभिन्न स्थानों पर टीमें रवाना हुईं। मिलने वाले गिद्धों के फोटो खींचकर उनकी गूगल लोकेशन वन विभाग के एप पर अपलोड की गई। २०२१ में गिनती में 192 गिद्ध मिले थे।

जिले में पाई जाती हैं ये प्रजातियां

जिलेमें गिद्धों की एजिप्सिया, व्हाइट रम्प्ड, किंग कल्चर, लांग बिल्ड, यूरेशियस और सिलेंडर बिल्ड प्रमुख रुप से पाए जाते हैं।

यह भी पढ़े -पांच किसान नेताओं को पुलिस ने उठाया, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर भेजा गया जेल

कब मिले कितने गिद्ध

जिले में वर्ष २०१९ में मिली गणना में १५७ और वर्ष २०२१ में हुई गणना में १९२ गिद्ध मिले थे। याने ३५ गिद्ध मिले थे। वर्ष २०१९ में पेंच में ५७ गिद्ध पाए गए थे। इसके अलावा लखनादौन और धूमा में भी गिद्धों की अच्छी खासी संख्या है।

नदियों के किनारे पाए जाते हैं गिद्ध

आमतौर पर गिद्ध अपना घोंसला नदी के किनारे बनाते हैं। जिले में १०९ बीट हैं जिनमें बीट गार्ड के द्वारा गणना का काम किया जा रहा है। शुक्रवार को गणना के पहले दिन कर्माझिरी में वाइट बैक्ड प्रजाति के गिद्धों के चार घोंसले मिले। जिसमें गिद्धों की संख्या २७ रही।

यह भी पढ़े -पांच किसान नेताओं को पुलिस ने उठाया, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर भेजा गया जेल

इनका कहना है

पार्क में गिद्ध गणना का काम जारी है। संभावना है कि गिद्धों की संख्या बढेगी। दो दिन बाद फाइनल आंकड़े आएंगे।

- रजनीश कुमार सिंह, डीडी पेंच नेशनल पार्क

यह भी पढ़े -केबीसी के नाम पर युवक से पौने चार लाख ठगेे

Tags:    

Similar News