पन्ना: अज्ञात वाहन की चपेट में आए साठ वर्षीय वृद्ध की मौत

  • अज्ञात वाहन की चपेट में आए साठ वर्षीय वृद्ध की मौत
  • घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने शव को सडक़ पर रखकर किया जाम

Bhaskar Hindi
Update: 2024-03-01 12:19 GMT

डिजिटल डेस्क, पन्ना। सिमरिया स्थित देवरा पुरैना में जेके सीमेन्ट कम्पनी स्थापित होने के बाद कम्पनी से सीमेन्ट उठाने और उसे अन्यत्र भेजने के कार्य में बडी संख्या में प्रतिदिन सडक़ मार्ग में भारी वाहनों ट्रकों-ट्राला आदि की आवाजाही बढ़ गई है। आरोप है कि सडक़ मार्ग सकरा है और भारी वाहन बेलगाम गति से सडक़ में दौड़ रहे है जिसके चलते आए दिन सडक़ हादसे हो रहे है। सडक़ दुघर्टनाओं को रोकने के लिए कम्पनी और प्रशासन की ओर से जरूरी सुरक्षात्मक कदम नही उठाये जा रहे है। सडक़ हादसों के चलते अप्रिय स्थितियां भी निर्मित हो रही है। आज सुबह लगभग ११ बजे अमानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमरिया, अमानगंज मार्ग स्थित मडिय़ा हिनौता के समीप कृष्णा वेयर हाउस के पास सडक़ मार्ग मेें अज्ञात वाहन की ठोकर से ६० वर्षीय वृद्ध रामनाथ चौबे निवासी छोटी मोहड़ थाना सिमरिया की घटना स्थल में दर्दनाक मौत हो गई।

यह भी पढ़े -कांग्रेस ने केन्द्र सरकार, प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

वृद्ध की जिस अज्ञात वाहन से मौत हुई है उसका चालक दुघर्टना के बाद वाहन को लेकर भाग गया। बताया जा रहा है कि मृतक रामनाथ चौबे कृष्णा वेयर हाउस से पैदल सडक़ मार्ग मेें लौट रहा था। पुलिस के अनुसार दुघर्टना किस वाहन से हुई इस संबंध में अभी तक कोई जानकारी पता नहीं चल सकी है वहीं घटना के बाद स्थानीय आक्रोशित लोगों द्वारा वाहन के सीमेन्ट कम्पनी का ट्राला होना का आरोप लगाते हुए मृतक के शव को सडक़ मार्ग में रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। जिसके चलते सडक़ में जाम की स्थिति शुरू हो गई। दुघर्टना तथा सडक़ मार्ग में स्थानीय लोगों द्वारा जाम लगाए जाने की जानकारी मिलने पर अमानगंज थाने की पुलिस मौके पर पहँुची गई। लोगों की नाराजगी के चलते काफी संख्या में पुलिस बल भी पहुंच गया।

यह भी पढ़े -चौरसिया परिवार पर पुलिस की बर्बरता के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सूचना मिलने पर एसडीएम गुनौर, अमानगंज तहसीलदार मौके पर पहँुचे जिन्होंने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाइश दी। प्रदर्शन करने वाले लोग दुघर्टना में मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता दिए जाने और परिवार के एक सदस्य को जेके सीमेन्ट कम्पनी में नौकरी दिए जाने तथा सडक़ में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग कर रहे थे। १२ बजे ०२ बजे तक स्थानीय लोगों के प्रदर्शन के चलते सडक़ मार्ग पूरी तरह से जाम रहा। घटना को लेकर जांच कार्यवाही के आश्वासन एवं समझाइस के बाद स्थानीय प्रदर्शन कर रहे लोग जाम समाप्त करने पर सहमत हुए। तब मृतक के शव को घटना स्थल से पोस्टमार्टम के लिए अमानगंज भेजा गया।

यह भी पढ़े -देशी बारह बोर की बंदूक एवं जिन्दा कारतूस जप्त

सडक़ चौड़ी हो रफ्तार पर लगे ब्रेक, लगाए जाए सीसीटीव्ही

वृद्ध की मौत के बाद सैकड़ो की संख्या में स्थानीय लोगों ने अपनी नाराजगी मृतक का शव सडक़ में रखकर एवं सडक़ जाम कर रखी गई। लोगों का आरोप था कि सीमेन्ट कम्पनी से जुड़े भारी वाहनों को चालकों द्वारा तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक सडक़ मार्ग में चलाया जा रहा है जिससे सडक़ हादसे हो रहे है जिस तादाद प्रतिदिन वाहन चल रहे है उस हिसाब से सडक़ काफी सकरी तथा खराब भी हो चुकी है। सडक़ मार्ग में दुघर्टना के बाद वाहन के चालक वाहन के साथ ही भाग जाते है जिससे दुघर्टना की स्थिति में मृतकों को न्याय नही मिल पाता। ऐसी स्थिति मेें सडक़ में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो इसके लिए सडक़ का चौड़ीकरण करवाते हुए सुरक्षित सडक़ का निर्माण कराया जाए। सडक़ मार्ग मेें वाहनों की स्पीड नियंत्रित हो यह सुनिश्चित किया जाये साथ ही साथ सीमेन्ट कम्पनी के लिए जाने-आने वाले वाहनों के सभी मार्गो में सीसीटीव्ही कैमरे लगवाए जाए।

इनका कहना है

सुबह लगभग ११:३० बजे की घटना है अज्ञात वाहन से वृद्ध की घटना स्थल में मौत हुई है वाहन कौन सा था कौन चला रहा था कहां का है और किसका है इसकी जानकारी नहीं लगी है। सीसीटीव्ही कैमरों को चेक करके दुघर्टना कारित करने वाले वाहन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद लोगों द्वारा सडक़ में जाम लगा दिया गया था जिन्हें समझाइस दी गई और जाम को समाप्त करवा दिया गया।

महेन्द्र सिंह भदौरिया

थाना प्रभारी अमानगंज 

Tags:    

Similar News