पन्ना: गुनौर विधायक ने सलेहा स्वास्थ्य केंद का किया निरीक्षण

  • विधायक गुनौर डॉ. राजेश वर्मा सलेहा स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे
  • गुनौर विधायक ने सलेहा स्वास्थ्य केंद का किया निरीक्षण

Bhaskar Hindi
Update: 2024-03-04 08:49 GMT

डिजिटल डेस्क, सलेहा नि.प्र.। विधायक गुनौर डॉ. राजेश वर्मा सलेहा स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे। जहां पर पूर्व में लगाई गई शिकायत पेटी को खोल कर देखा गया उसमें आए हुए आवेदनों का निराकरण करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया गया। जिसमें अस्पताल प्रबंधन की उदासीनता एवं लापरवाही देखी गई। विगत दो माह पहले स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ डॉ. अजय चौधरी द्वारा दो माह का अवकाश लिया गया था। जिस पर शासन द्वारा यहां वैकल्पिक व्यवस्था की गई लेकिन संबधित डॉक्टर द्वारा नियमित रूप से उपस्थित नहीं हुए।

यह भी पढ़े -रात्रि में तेज ध्वनि के साथ डीजे बजाने पर पुलिस ने जप्त किए दो डीजे, बोर्ड परीक्षाओं के संचालित होने पर की गई कार्यवाही

जिससे सलेहा क्षेत्र में आने वाले मरीजों को प्राथमिक उपचार एवं एमएलसी, पोस्टमार्टम में आने वाली समस्याओं का सामना करना पड रहा है। जिसकी जानकारी ग्रामीणों द्वारा विधायक गुनौर को दी गई। इस दौरान विधायक द्वारा कहा गया कि उक्त समस्याओं का निराकरण शीघ्र होगा और यहां पर स्वास्थ्य सेवायें सुचारू रूप से संचालित होगी। इस दौरान भाजपा मण्डल अध्यक्ष हरेन्द्र त्रिपाठी, रामशिरोमणि पाण्डेय, अशोक नामदेव, कृष्ण कुमार चौरसिया, बाबूलाल दहायत, नारायण चौरसिया सहित सलेहा मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

यह भी पढ़े -पुलिस ने पटाखा गोदामों का किया निरीक्षण, लाईसेंस व विक्रय संबधी ली जानकारी

Tags:    

Similar News