गुनौर: दो सगे भाईयों के ऊपर किया गया प्राणघातक हमला

Bhaskar Hindi
Update: 2023-09-10 08:54 GMT

डिजिटल डेस्क, गुनौर नि.प्र.। जिले के गुनौर थाना अंतर्गत ग्राम कंचनपुर में दो भाइयों के ऊपर प्राण घातक हमला करके घायल कर देने की जानकारी सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चतुर सिंह यादव पिता मलखान सिंह यादव उम्र 40 वर्ष निवासी कंचनपुर थाना गुनौर जो अपने किसी कार्य से गुनौर से वापस कंचनपुर आ रहा था तभी अचन के दरवाजे के पास लक्ष्मण सिंह यादव ने अपने भाइयों और भतीजे के साथ मिलकर उसके ऊपर लाठी-डंडों से प्राण घातक हमला कर दिया। जिसके चींखने-चिल्लाने पर उसका भाई हाकिम सिंह वहां पहुंचा। बीच-बचाव करने पर उसे भी बुरी तरह घायल कर दिया एवं दोनों सडक़ में गिर गए। जिसकी जानकारी परिजनों को लगी तो वह घायलों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुनौर पहुंचे। जहां घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय पन्ना रेफर कर दिया गया। जहां पर एक घायल के सिर में गंभीर चोटे आई हैं एवं उसे टांके लगे हैं। वहीं दूसरे घायल को मामूली चोटों के चलते इलाज कर छुट्टी दे दी गई है। 

Tags:    

Similar News