पन्ना: स्थाई कर्मियों की विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारी कांग्रेस संघ ने सौंपा ज्ञापन

Bhaskar Hindi
Update: 2023-09-30 06:20 GMT

डिजिटल डेस्क, गुनौर नि.प्र.। कर्मचारी कांग्रेस संघ ने स्थाई कर्मियों की 8 सूत्रीय मांगों से संबधित एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया। कर्मचारी कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने बताया कि 5 सालों से स्थाई कर्मियों की मांगे निरस्त कर सातवां वेतनमान, न्यूनतम वेतनमान नियुक्ति तिथि से प्रदान किया जाये, वरिष्ठता के साथ पुरानी पेंशन अनुकम्पा नियुक्ति, स्वास्थ्य बीमा, अर्जित अवकाश की समस्या के निराकरण की मांग रखी गई है लेकिन सरकार ने अब तक किसी भी मांग को पूरा नहीं किया है। जिससे स्थाई कर्मियों ने सरकार के प्रति असंतोष की भावना पैदा हो रही है और यही कारण है कि आज स्थाई कर्मी आंदोलन की राह पर चल पडे हैं। जिसके चलते कर्मचारी कांग्रेस ने स्थाई कर्मियों की मांगों के निराकरण को लेकर आगामी 1 अक्टूबर को हड़ताल का निर्णय लिया है। इस हडताल का आयोजन अम्बेडकर चौक में किया जायेगा। उन्होंने कहा कि एक और सरकार विभिन्न कर्मचारियों की महापंचायत बुलाकर उन्हें लाभाविन्त कर रही है लेकिन शासन के विभिन्न विभागों में कार्यरत स्थाई कर्मियों को आदेश के बावजूद नियमितिकरण का लाभ नहीं दिया जा रहा है। इस दौरान फातिमा खान, उपाध्यक्ष संतोष खरे सहित अन्य कर्मचारी साथी उपस्थित रहे। 

Tags:    

Similar News