राजीव गांधी जयंती: ब्लाक कांग्रेस ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की जयंती

  • ब्लाक कांग्रेस ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की जयंती
  • स्वर्गीय राजीव जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई

Bhaskar Hindi
Update: 2024-08-22 11:00 GMT

डिजिटल डेस्क, पन्ना। ब्लाक कांग्रेस कमेेटी अमानगंज के तत्वाधान में २० अगस्त को नया बस स्टैण्ड में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने स्वर्गीय राजीव जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचकर भर्ती मरीजों को फल भी वितरित किए। इस दौरान प्रमुख रूप से ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष भभूत सिंह राजपूत, मुकेश द्विवेदी, मोहित यादव, रविंद्र पाण्डेय, दिनेश पाण्डेय, सरपंच झरकुआ ओम प्रकाश अहिरवार, जवाहर पटेल, पुरुषोत्तम पिडहा, पियूष देव सिंह परमार, मदारी आदिवासी, रामजी चौबे, प्रवीण अहिरवार, सुनील असाटी शामिल रहे।

यह भी पढ़े -भगवान श्री बल्देव जी जन्मोत्सव में शामिल होंगे प्रदेश के मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद ने की पदाधिकारियों के साथ प्रस्तावित दौरे के संबंध में चर्चा

Tags:    

Similar News