Panna News: पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय का किया गया वार्षिक निरीक्षण

  • पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय पन्ना में वार्षिक शैक्षणिक निरीक्षण कार्यक्रम
  • पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय का किया गया वार्षिक निरीक्षण

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-27 08:36 GMT

Panna News: पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय पन्ना में वार्षिक शैक्षणिक निरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रत्येक वर्ष केंद्रीय विद्यालय संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय जबलपुर संभाग द्वारा निरीक्षण किया जाता है। इस वर्ष के निरीक्षण कार्यक्रम में हीरालाल सहायक आयुक्त केंद्रीय विद्यालय संगठन जबलपुर संभाग के नेतृत्व में पांच प्राचार्य एवं दो प्रधानाध्यापिकाओं की टीम द्वारा किया गया। विद्यालय के प्राचार्य एवं स्काउट गाइड कलर पार्टी के द्वारा सहायक आयुक्त एवं टीम का स्वागत किया गया। प्रार्थना स्थल जाते समय योग की अद्भुत प्रस्तुतियां दिखाई गईं। दीप प्रज्ज्वलन से कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा प्रार्थना सभा में सुविचार, समाचार, शब्द, विशेष कार्यक्रम के तहत आधारभूत कक्षा पहली द्वारा भूकंप से बचाव के लिए लघु नाटिका प्रस्तुत कई गई। सहायक आयुक्त द्वारा तुषारिका जगवानी, मान्या दुबे, रिद्धिमा साहू को बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। खेल के क्षेत्र में विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए लक्ष्य मिश्रा, अक्षत तिवारी, अग्नि अवस्थी को तथा कला उत्सव के लिए समूह गान एवं समूह नृत्य के बच्चों को सम्मानित किया तथा छात्रों द्वारा मलयालम गीत एवं बुंदेली लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया।

यह भी पढ़े -जादू से रूपया दोगुना करने का लालच देकर की ठगी, फोन से बुलाकर १ लाख २० हजार रूपए की रकम छुडाई

विद्यालय निरीक्षण के बाद सहायक आयुक्त हीरालाल द्वारा विद्यालय के अनुशासन, साफ.-सफाई एवं प्रार्थना कार्यक्रमों की सराहना की गई। प्राचार्य एवं शिक्षकों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की गई। नई शिक्षा नीति-2020 को पूर्णत: लागू करने, अधोसंरचना के विकास पर जोर देने तथा डिजिटल लाइब्रेरी का सुझाव दिया गया। इस पर्यवेक्षक दल में धर्मेन्द्र सिंह प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय दमोह, पी.बी. पाण्डेय प्राचार्य-1 एसटीसी जबलपुर, प्रवीण नायडू प्राचार्य जबलपुर, सूर्यकांत पाठक प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय-1 सतना, सूर्यकुमार तिवारी उपप्राचार्य केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 सागर, विभा सिंह मुख्य अध्यापिका केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 रीवा, विनीता मिश्रा मुख्य अध्यापिका केंद्रीय विद्यालय सीधी शामिल रहे। विद्यालय के प्राचार्य अमित दहिया ने सहायक आयुक्त द्वारा दिए गए सुझावों को अमल में लाने तथा सीबीएसई बोर्ड में गुणवत्ता पूर्ण शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने का आश्वासन दिया गया। 

यह भी पढ़े -ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत असंगठित श्रमिकों को मिलेगा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ

Tags:    

Similar News