हमला: खेत में रोपा लगा रहे महिला तथा पुरूष पर सियार ने किया हमला

  • खेत में रोपा लगा रहे महिला तथा पुरूष पर सियार ने किया हमला

Bhaskar Hindi
Update: 2024-08-17 11:18 GMT

डिजिटल डेस्क, शाहनगर नि.प्र.। शाहनगर वन परिक्षेत्र के टिकरिया बीट के उमरिया ढूङी गांव से कुछ ही दूरी पर बने उमरिया बांध से सटे खेतों उमरिया बांध से सटे खेतों में में खेतों में धान का रोपा लगा रहे दो लोगों को जंगली सियार ने हमला कर घायल कर दिया। घटना की जानकारी 108 एम्बूलेंस वाहन को दी गई जिस पर दोनों घायलों सुदामा बाई पति विनोद आदिवासी 45 वर्ष निवासी उमरिया ढूङी एवं कोमल आदिवासी पिता बुजुर्ग आदिवासी 60 वर्ष को शाहनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया।े जहां सीएचओ ङॉ. सुमित आर्या ने प्राथमिक उपचार करने के बाद कटनी रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़े -छत्रशाल स्टेडियम में भरा पानी, नहीं हो सके सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोगों ने व्यवस्थाओं पर जताया आक्रोश

Tags:    

Similar News