अज्ञात महिलाओं ने दुकान से हजारों रुपए का माल उड़ाया

वर्धा अज्ञात महिलाओं ने दुकान से हजारों रुपए का माल उड़ाया

Bhaskar Hindi
Update: 2022-02-08 14:30 GMT
अज्ञात महिलाओं ने दुकान से हजारों रुपए का माल उड़ाया

डिजिटल डेस्क, वर्धा। शहर के मेन रोड पर स्थित टूडेज कलेक्शन कपड़ा दुकान सहित अन्य दुकानों से दो अज्ञात बुरखा पहने हुई महिलाओं ने हजारों रुपये के माल पर हाथ साफ किया। उक्त घटना रविवार दोपहर 3.30 बजे से 4.15 बजे के दरम्यान घटी। फरियादी की शिकायत पर शहर पुलिस थाने में दो अज्ञात बुरखाधारी महिलाओं के खिलाफ धारा 380 के तहत मामला दर्ज किया।  बता दे कि लक्ष्मी नगर निवासी तौसिफ मेहमुद शेख की शहर के मेन रोड पर टूडेज कलेक्शन कपड़ा दुकान है। रविवार को दोपहर 3.30 बजे के दरम्यान दो अज्ञात महिला यह दुकान में आयी कुछ देर कपड़े देखने के बाद पसंद नहीं आए कह कर चली गई। सेल्समॅन शादाब ने बताया कि छोटे बच्चे का लाचा कपड़े का डब्बा गायब है। उसके बाद दुकान में काम करने वालों से पूछताछ करने पर दो महिलाओं के ऊपर संदेह किया गया। उसके बाद फरियादी यह मार्केट में गया और दूसरे दुकानदारों से पूछताछ की। दूसरे दुकानदारों  के द्वारा बताया कि बुरखा पहने दो महिलाएं दुकान में आयी थीं। दुकान में माल चेक करने पर माल चोरी होने का बताया। इन दुकानों से  कुल 12 हजार रुपये का माल अज्ञात बुरखाधारी महिलाओं द्वारा चोरी किया गया। उक्त घटना रविवार को सामने आयी है। पुलिस ने दो अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया। आगे की जांच पुलिस कर रही है।

Tags:    

Similar News