बाइक पर से नदी में छलांग मारने वाले युवक का शव मिला

बालापुर  बाइक पर से नदी में छलांग मारने वाले युवक का शव मिला

Bhaskar Hindi
Update: 2022-07-18 12:25 GMT
बाइक पर से नदी में छलांग मारने वाले युवक का शव मिला

डिजिटल डेस्क, बालापुर। गांधी ग्राम की पूर्णा नदी के पुल से पानी में छलांग लगाकर  आत्महत्या करने वाले अकोला के एक युवक का शव रविवार सुबह बोरगांव वैराले के पास पूर्णा नदी के पात्र में दिखाई दिया। उरल पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोष्टमार्टम के लिए भेज दिया। आगे की जांच उरल पुलिस कर रही है। युवक ने नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या करने की यह घटना शुक्रवार सायंकाल ७ बजे के दौरान घटी है। पूर्णा नदी में जलस्तर पूरे उफान पर है। ऐसे में बीते  शुक्रवार सायंकाल के समय अपने मित्र के साथ अकोला के दूर्गा चौक निवासी सुधीरसिंह रोहेलद उम्र 25 यह युवक बाईक से गांधीग्राम के पुल पर से जा रहा था। जब बाई पुल पर से गुजर रही थी तब युवक अचानक बाइक पर से कुदा और उसने  पूर्णा नदी के पानी में छलांग लगा दी। एक पल में ही युवक अथांग गहरे पानी में समा गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही अकोला शहर समेत जिले में हडकंप मच गया। अंधेरा होने के कारण खोजबीन नहीं हो सकी लेकिन शनिवार सुबह होते ही जिला प्रशासन के आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से नदी के पात्र में खोजबीन शुरू कर दी गई। निवासी उपजिलाधिकारी प्रा.संजय खड़से के मार्गदर्शन में आपदा प्रबंधन विभाग के व्यवस्थापक संदीप साबले, तलाठी सुनील कल्ले, हरिहर निमकंडे, वंदे मातरम् आपदा प्रबंधन दल काटेपूर्णा के उमेश आटोटे, संत गाड़गे बाबा रेस्क्यू टीम पिंजर के दीपक सदाफले इस खोज अभियान में जुट गए। लेकिन दोपहर तक युवक का शव नहीं मिल पाया। इसी दौरान रविवार सुबह बोरगांव वैराले के पास नदी पात्र में कुछ युवक मछलिया पकड़ रहे थे। तभी उनको पानी में शव तैरते हुए दिखाई दिया।  इस घटना की जानकारी युवकों ने बोरगाव वैराले के उपसरपंच राजेश्वर वैराले और पुलिस पाटील  भारत कोकाटे को दी। उन्होंने इस घटना की जानकारी  उरळ पुलिस स्टेशन के थानेदार  अनंतराव वड़तकार को दी।उनके मार्गदर्शन में  हातरूण बीट के जमादार शिवानंद मुले ने घटनास्थल पर जाकर पंचनामा किया और शव को पोष्टमार्टम के लिए अकोला सर्वोपचार अस्पताल में भेज दिया। इस मामले में आगे की जांच उरल पुलिस कर रही है। 

Tags:    

Similar News