शनिवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी करेंगे पूर्व मुख्यमंत्री स्व.अर्जुन सिंह की प्रतिमा का अनावरण

भोपाल शनिवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी करेंगे पूर्व मुख्यमंत्री स्व.अर्जुन सिंह की प्रतिमा का अनावरण

Bhaskar Hindi
Update: 2023-03-04 10:57 GMT
शनिवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी करेंगे पूर्व मुख्यमंत्री स्व.अर्जुन सिंह की प्रतिमा का अनावरण

डिजिटल डेस्क, भोपाल। आधुनिक राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अर्जुन सिंह 'दाऊ साहब"की प्रतिमा का अनावरण शनिवार 4 मार्च को  संग्राम सेनानियों द्वारा किया जाएगा।किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव डॉ सचिन सिंह बघेल ने बताया कि शनिवार 4 मार्च को स्व. मुख्यमंत्री की पुण्यतिथि के मौके को दोपहर 1 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पुष्पांजलि कार्यक्रम होगा। इसके बाद बड़ी संख्या में काँग्रेसजन जुलूस की शक्ल में  व्यापमं चौराहे पहुंचेंगे।जहां स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री गोपालदास गर्ग,श्री हबीब नज़र, सी पी सिंह स्व. दाऊ साहब की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

डॉ बघेल ने कहा कि स्व. दाऊ साहब की पहचान सर्वहारा वर्ग के मसीहा के रूप में रही है। उन्होंने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर आम जनता की भलाई के लिए काम किया। देश-प्रदेश के विभिन्न पदों को सुशोभित किया। प्रदेश के मुख्यमंत्री होने के साथ पंजाब के राज्यपाल और केंद्र में मंत्री भी रहे। ऐसे राजनेता और प्रदेश के गौरव स्व. दाऊ साहब की प्रतिमा एक लंबे समय से अनावरण का इंतज़ार कर रही थी। सरकार और शासन से लगातार मांग करने के बाद कोई जब कुछ नहीं हुआ तो आहत और नाराज काँग्रेसजनो ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से प्रतिमा के अनावरण का निर्णय लिया है।

गौरतलब है कि पूर्व में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष डॉ महेंद्र सिंह चौहान ने शासन द्वारा जल्द ही स्व. मुख्यमंत्री की प्रतिमा का अनावरण न किए जाने पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से अनावरण की बात कही थी।

इसी तारतम्य में डॉ चौहान काँग्रेसजनो के साथ  शुक्रवार को प्रतिमा स्थल पहुंचे और निगकर्मियों से प्रतिमा की धुलाई, साफ-सफाई करवाई।

Tags:    

Similar News