नागपुर: बारिश के कारण कारागृह पुलिस भर्ती प्रक्रिया रुकी, बुलाए गए थे सभी उम्मीदवार

  • कारागृह पुलिस भर्ती प्रक्रिया रुकी
  • अब अगली तारीख की जल्द होगी घोषणा
  • इसकी सूचना उम्मीदवारों को ईमेल से दी जाएगी

Bhaskar Hindi
Update: 2024-07-22 14:13 GMT

डिजिटल डेस्क, नागपुर। बारिश का असर पुलिस भर्ती प्रक्रिया पर भी पडा है। 23 जुलाई को शहर पुलिस मुख्यालय के कवायद मैदान पर कारागृह पुलिस सिपाही भर्ती प्रक्रिया को रोक दिया गया है। इसकी अगली तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी। इसके लिए सभी उम्मीदवारों को ईमेल से सूचित किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार कारागृह सिपाही भर्ती प्रक्रिया 2022- 2023 के लिए 23 जुलाई 2024 को शारीरिक नाप जोख व मैदानी जांच परीक्षा के लिए बुलाया गया था लेकिन शहर में हुई मूसलाधार बारिश के चलते इस प्रक्रिया को रोक दिया गया है। इसके लिए करीब 2200 उम्मीदवारों को इस भर्ती प्रक्रिया में बुलाया गया था लेकिन मैदान पर पानी भर जाने के कारण 23 जुलाई को होनेवाली कारागृह पुलिस भर्ती प्रक्रिया को रोकने का आदेश दिया गया है। यह जानकारी कारागृह सिपाही भर्ती प्रक्रिया के अध्यक्ष व अपराध शाखा पुलिस विभाग के अपर पुलिस आयुक्त संजय पाटील ने विज्ञप्ति में जारी की है। 

Tags:    

Similar News