Nagpur News: नागपुर में पहली बार रोमांचक जलक्रीड़ा, फुटाला में लें स्कूबा डायविंग का मजा

  • शहरवासियों के लिए पर्यटन के अवसर
  • 14 तक चलेगा जल पर्यटन महोत्सव
  • फुटाला में लें स्कूबा डायविंग का रोमांच

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-13 11:55 GMT

Nagpur News : महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम (एमटीडीसी) द्वारा फुटाला तालाब में 12 से 14 अक्टूबर तक नागपुर जल पर्यटन महोत्सव यानी नागपुर एक्वा फेस्ट 2024 का आयोजन किया गया। नागपुर में पहली बार आयोजित इस रोमांचक जलक्रीड़ा का उद्घाटन विधायक डा. परिणय फुके ने किया। नागपुरवासियों के लिए पर्यटन के अवसर उपलब्ध हो रहे है। अब फुटाला तालाब में ले सकते है स्कूब डायविंग का मजा। शहर वासी इस रोमांचक जलक्रीड़ा का लाभ ले रहे है। इस दौरान पर्यटन महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक मनोज कुमार सूर्यवंशी, एमटीडीसी के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक दिनेश कांबले प्रमुखता से उपस्थित थे।

जल पर्यटन में अग्रणी बनाने के उद्देश्य

महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम महाराष्ट्र को जल पर्यटन में अग्रणी बनाने के उद्देश्य से काम कर रहा है। नागपुर एक्वा फेस्ट - 2024 यह महाराष्ट्र में जल पर्यटन क्षेत्र और साहसिक व रोमांचक अनुभव को बढ़ावा देने के लिए एक शानदार पहल है। इसमें नागपुर के लोग एक प्रकार के जल क्रीड़ा के रूप में नौकायन का अनुभव ले सकते हैं। महोत्सव का उद्देश्य पर्यटन के बारे में जागरूकता पैदा करना, मनोरंजन, साहसिक व रोमांचक खेलों, जल संसाधनों के संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा में रुचि पैदा करना है।

जल पर्यटन के प्रमुख आकर्षण, स्कूबा डायविंग व बनाना राइड

बोट सफारी, जेट स्की राइड्स, सेलिंग बोट, फ्लाइंग फिश राइड, बनाना राइड, बम्पर राइड, वॉटर ज़ोबिंग, इलेक्ट्रिक शिकारा, स्कूबा डाइविंग प्रमुख आकर्षण रहेगा।

मिल रहा भारी प्रतिसाद

12 से 14 यानी तीन दिन चलनेवाले इस साहसिक व रामांचक जल क्रीडा को शहरवासियों का भारी प्रतिसाद मिल रहा है। रोमांचक व साहसिक जल क्रीड़ा के लिए महज 20 से 50 रुपए शुल्क रखा गया है। समय सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक मनोज कुमार सूर्यवंशी ने जल क्रीड़ा का आनंद लेने की अपील की है।

Tags:    

Similar News