नागपुर: 2 लाख 1 हजार घरों का सर्वेक्षण में मिले 8,184 बुखार के मरीज, खून की जांच

  • डेंगू व चिकनगुनिया नियंत्रण के लिए आशावर्कर्स का सर्वेक्षण जारी
  • रक्तनमूने जांच के लिए भेजे

Bhaskar Hindi
Update: 2024-08-08 14:40 GMT

डिजिटल डेस्क, नागपुर। महानगरपालिका की ओर से डेंगू और चिकनगुनिया के संक्रमण को राेकने के लिए स्वास्थ्य विभाग से मरीजों का सर्वेक्षण किया जा रहा है। जोनस्तर पर आशा स्वयंसेविकाओं की ओर से अब तक 2 लाख 1 हजार 556 घरों का सर्वे किया गया है। सर्वेक्षण में अब तक 8 लाख 22 हजार 347 से अधिक नागरिकों का आशावर्कर्स तक पहुंचे है। इसके साथ ही सर्वेक्षण के दौरान 8184 बुखार के मरीज पाएं जाने पर 275 से अधिक रक्त नमूने को जांच के लिए भेजा गया है।

शहर में तेजी से डेंगू, चिकुनगुनिया समेत कीटकजन्य बीमारियों का संक्रमण फैल रहा है। संक्रमण को रोकने के लिए प्रभावी उपाययोजना बनाने के लिए 1039 आशा स्वयंसेविकांओं के माध्यम से सर्वेक्षण कराया जा रहा है। सर्वेक्षण में आशा स्वयंसेविकाओं ने अब तक 2 लाख 1 हजार 556 घरों में 8 लाख 22 हजार नागरिकों तक पहुंचकर सर्वेक्षण किया है। इस दौरान शहर में बुखार समेत अन्य संक्रामक बीमारी के मरीजों का डाटाबेस भी बनाया जा रहा है। बुधवार तक 10 जोन में घरों के सर्वेक्षण में 34598 जलजमाव वाले स्थानों की जांच की गई है। इस दौरान 7474 कूलर, 1250 टायर, 6352 गमले, 3609 ड्रम, 1447 मटके, 1104 पक्षी एवं जानवरों के बर्तन को पाया गया। जांच में करीब 6123 स्थानों पर डेंगू के लार्वा को पाया गया है। लार्वा वाले इलाकों में दवा का छिड़काव कर सूखा रखने के निर्देश दिए गए है।

जोन                      लार्वा क्षेत्र          रक्तनमूने जांच के लिए भेजे

आसीनगर जोन          179              1

गांधीबाग जोन           147              23

धंतोली जोन              141               6

धरमपेठ जोन             247              0

नेहरूनगर जोन          154               0

मंगलवारी जोन          125               0

लकड़गंज जोन           122              3

लक्ष्मीनगर जोन         363              34

सतरंजीपूरा जोन         150              2

हनुमाननगर जोन         62              0

कुल                         6123           275

Tags:    

Similar News