मुंबई: अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन में वैश्विक नेतृत्व को प्रोत्साहित करने में बौद्ध धर्म की भूमिका पर चर्चा

  • वर्ली स्थित नेहरू विज्ञान केंद्र में अंतररराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन
  • वैश्विक नेतृत्व को प्रोत्साहित करने में बौद्ध धर्म की भूमिका पर चर्चा होगी

Bhaskar Hindi
Update: 2024-09-13 14:08 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली. केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय और अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संघ शनिवार को संयुक्त रूप से मुंबई के वर्ली स्थित नेहरू विज्ञान केंद्र में भगवान बुद्ध के मध्यम मार्ग द्वारा भविष्य के वैश्विक नेतृत्व को मार्गदर्शन विषय पर एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन कर रहे हैं। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे।

कार्यक्रम का उद्देश्य धम्म अनुयायियों को दार्शनिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय विविधता के मध्य वैश्विक मूल्यों का प्रसार और आंतरिकीकरण मार्ग पर विचार-विमर्श तथा मिलजुल कर कार्य कर व्यक्तिगत और वैश्विक रूप से वर्तमान की चुनौतियों का सामना कर विश्व के भविष्य के लिए सतत मॉडल का प्रस्ताव देना है। मंत्रालय ने बयान में बताया कि सम्मेलन में 3 विषयों पर आधुनिक समय में बौद्ध धम्म की भूमिका और प्रासंगिकता, सचेत प्रौद्योगिकी की महत्ता और नवीन नेतृत्व और बौद्ध धम्म का क्रियान्वयन पर सत्रो का आयोजन होगा।

Tags:    

Similar News