विधानसभा चुनाव: पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा - महाविकास आघाड़ी संयुक्त घोषणपत्र जारी करेगी

  • पूर्व मुख्यमंत्री बोले- कांग्रेस अपने घोषणापत्र का मसौदा बनाएगी
  • महाविकास आघाड़ी संयुक्त घोषणपत्र जारी करेगी

Bhaskar Hindi
Update: 2024-08-31 16:55 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश कांग्रेस महाविकास आघाड़ी के सहयोगी दल राकांपा (शरद) और शिवसेना (उद्धव) के साथ मिलकर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी करेगी। प्रदेश कांग्रेस के घोषणपत्र समिति के अध्यक्ष तथा पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने यह जानकारी दी। चव्हाण ने कहा कि कांग्रेस सबसे पहले पार्टी के अंतर्गत घोषणा पत्र का मसौदा तैयार करेगी। फिर राकांपा (शरद) और शिवसेना (उद्धव) और दूसरे सहयोगी दलों के साथ सर्वसमावेशी घोषपत्र तैयार करने के लिए चर्चा की जाएगी। इसके बाद महाविकास आघाड़ी की ओर से संयुक्त घोषणापत्र जारी किया जाएगा। शनिवार को चव्हाण की अध्यक्षता कांग्रेस की विधानसभा चुनाव घोषणपत्र बनाने के लिए गठित समिति की बैठक हुई। इसमें समिति के सदस्य तथा पूर्व सांसद भालचंद्र मुणगेकर और राज्य के पूर्व मंत्री सुरेश शेट्टी उपस्थित थे। जबकि समिति के सदस्य तथा विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार और राज्य के पूर्व मंत्री नितीन राऊत बैठक में शामिल नहीं हो पाए थे। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय तिलक भवन में आयोजित बैठक में राज्य की प्रमुख सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। पूर्व मुख्यमंत्री चव्हाण ने कहा कि अक्टूबर में होना वाला विधानसभा चुनाव टलता नजर आ रहा है। इसलिए उपलब्ध समय को देखते हुए नागपुर और पुणे में भी घोषणपत्र समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। चव्हाण ने कहा कि प्रदेश की जनता का लगभग 10 साल बर्बाद हो गया है। प्रति व्यक्ति आय के मामले में खिसकर महाराष्ट्र 11 वां स्थान पर पहुंच गया है। प्रदेश सरकार की तिजोरी खस्ताहाल होने के कारण आर्थिक आपतकाल की स्थिति पैदा हो गई है। इसलिए राज्य के लोगों महाराष्ट्र का पुराना वैभव कायम करने के लिए ठोक आश्वासन देना होगा। चव्हाण ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भी संविधान बचाने के मुद्दे को उठाया जाएगा।


Tags:    

Similar News