आदेश: अहमदनगर के किसानों से भी 24 रुपये प्रति किलो दाम से ही खरीदा जाएगा प्याज

  • सांसद लोखंडे ने केंद्रीय मंत्री गोयल से मुलाकात के बाद दी जानकारी
  • 24 रुपये प्रति किलो दाम से ही खरीदा जाएगा प्याज

Bhaskar Hindi
Update: 2023-12-12 14:59 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली. केंद्रीय कृषि सचिव रोहित कुमार सिंह ने मंगलवार को नाशिक, संभाजी नगर और पुणे जिले के किसानों से जिस मूल्य पर प्याज खरीदा जा रहा है, उसी दाम पर अहमदनगर जिले के किसानों से भी खरीदी जाए और अहमदनगर में लाल प्याज खरीदी केंद्र तत्काल शुरु कराए जाने के संबंधितों को आदेश दिए है। शिर्डी से सांसद सदाशिव लोखंडे ने इस मुद्दे को लेकर संसद में केंद्रीय वाणिज्य एवं उपभोक्ता तथा खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात के बाद यह जानकारी दी। लोखंडे ने मुलाकात के बाद बताया कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री के समक्ष तीन मांगें रखी। उन्हें बताया कि नाशिक, संभाजी नगर और पुणे जिले में प्याज 24.03 रुपये प्रति किलो के दाम से खरीदा जा रहा है, लेकिन अहमदनगर (शिर्डी) जिले के किसानों से प्याज 20.75 रुपये प्रति किलो खरीदा जा रहा है। यहां के किसानों को तीन रुपये दाम कम मिल रहा है।

इस अन्याय को दूर करके अहमदनगर जिले के किसानों से भी 24.03 रुपये प्रति किलो दाम से ही प्याज खरीदा जाए, देश से प्याज के निर्यात पर लगी रोक हटाकर इसका निर्यात जल्द से जल्द शुरू किया जाए और अहमदनगर में लाल प्याज खरीदी केंद्र तत्काल शुरु कराया जाए। इस पर केंद्रीय मंत्री ने सकारात्मकता दिखाई और केंद्रीय सचिव ने संबंधितों को इस पर अमल करने के आदेश दिए। इससे पहले सांसद लोखंडे ने इन मांगों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर संसद परिसर में गांधीजी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन करने के बारे में सूचित किया था।

Tags:    

Similar News