विधान परिषद: कुपोषण समेत अन्य कारणों से पांच साल तक के आयु वर्ग के बच्चों की हुई है मृत्यु

  • पांच सालों में 77 हजार 424 बच्चों की मौत
  • पांच साल तक के आयु वर्ग के बच्चों की हुई है मृत्यु
  • मुंबई में सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी

Bhaskar Hindi
Update: 2024-07-08 15:07 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र में लगभग पांच सालों में कुपोषण समेत विभिन्न कारणों से 77 हजार 424 बच्चों की मौत हुई है। यह बच्चे शून्य से पांच साल के आयु वर्ग के थे। हालांकि राज्य में बाल मृत्यु की दर में साल दर साल कमी नजर आ रही है। विधान परिषद में राज्य की महिला व बालविकास मंत्री अदिती तटकरे ने एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी सामने आई है। अदिती ने बताया कि साल 2019-20 में 19185 बच्चों, साल 2020-21 में 16951 बच्चों, साल 2021-22 में 16714 बच्चों, साल 2022-23 में 17150 और साल 2023-24 (अक्टूबर तक) में 7424 बच्चों की मौत हुई है। अदिती ने बताया कि राज्य में शून्य से पांच साल तक के आयु वर्ग वाले बच्चों में कुपोषण का प्रमाण कम हो रहा है। साल 2019-20 में सामान्य बालक, मध्यम कम वजन के बालक और तीव्र कम वचन वाले कुल 57 लाख 71 हजार 655 बालकों में कुपोषण का प्रमाण 1.91 प्रतिशत था। साल 2020-21 में 60 लाख 82 हजार 200 बच्चों में से 1.43 प्रतिशत बच्चे कुपोषित पाए गए थे। साल 2021-22 में 62 लाख 16 हजार 267 बच्चों में से 1.24 प्रतिशत बच्चे कुपोषित मिले थे। साल 2022-23 में 59 लाख 37 हजार 479 बच्चों में से 1.22 प्रतिशत बच्चे कुपोषण के बीमारी से ग्रसित थे। साल 2023-24 में 57 लाख 56 हजार 399 बच्चों में से 1.15 प्रतिशत बच्चे कुपोषण का शिकार थे। अदिती ने बताया कि राज्य में बच्चों के कुपोषण को कम करने के लिए नवसंजीवनी योजना को प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है। सदन के भाजपा सदस्य श्रीकांत भारतीय और शिवसेना (उद्धव) के सदस्य सुनील शिंदे ने राज्य में नव संजीवनी योजना को प्रभावी रूप से लागू करने के बारे में बारे में सवाल पूछा था।

मुंबई में सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी

महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) ने मुंबई और उसके आसपास सीएनजी और पीएनजी की कीमत में बढ़ोतरी की है। सीएनजी की कीमत 1 रुपए 50 पैसे बढ़कर 75 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है। जबकि घरेलू पीएनजी की कीमत 1 रुपए बढ़ोतरी के साथ48 रुपये प्रति मानक घन मीटर (एससीएम) की गई है। महानगर गैस लिमिटेड ने एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिएयह जानकारी दी। नई दरें 8 जुलाई आधीरात से लागू हैं।

डावखरे और अभ्यंकर ने ली शपथ

विधान परिषद के नवनिर्वाचित भाजपा सदस्य निरंजन डावखरे और शिवसेना (उद्धव) के सदस्य जगन्नाथ अभ्यंकर ने सदन के सदस्य के रूप में शपथ ली है। सोमवार को विधान परिषद की उपसभापति नीलम गोर्हे ने शपथ दिलाई। डावखरे कोंकण विभाग स्नातक सीट और अभ्यंकर मुंबई शिक्षक सीट से निर्वाचित हुए हैं। विधान परिषद में शिवसेना (शिंदे) के सदस्य किशोर दराडे को भी शपथ लेना था। लेकिन दराडे बारिश में फंसने के कारण सदन में नहीं पहुंच सके। दराडे नाशिक विभाग शिक्षक सीट से निर्वाचित हुए हैं।


Tags:    

Similar News