फाँसी लगाने के पहले पर्ची में लिखा पति से परेशान हूँ

कागज के टुकड़े की जाँच कर रही विजय नगर पुलिस

Bhaskar Hindi
Update: 2024-02-24 17:38 GMT

डिजिटल डेस्क जबलपुर। विजय नगर थाना क्षेत्र स्थित मथुरा विहार कॉलोनी निवासी सेंट्रल बैंक मैनेजर की पत्नी शिवानी उम्र 32 वर्ष ने शुक्रवार की सुबह फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जाँच के दौरान पुलिस को कमरे से एक पर्ची मिली जिसमें उसने पति के झूठ बोलने की आदत से परेशान होकर आत्मघाती कदम उठाना बताया। पुलिस पर्ची जब्त कर लिखावट किसकी है इस बात की जाँच कर रही है।

इस संबंध में टीआई प्रतीक्षा मार्को ने बताया कि मथुरा विहार कॉलोनी निवासी विवेक श्रीवास्तव बैंक में मैनेजर है। वह पत्नी शिवानी और बच्चों के साथ रहते थे। शुक्रवार को बच्चों का पेपर था। सुबह प्रथम तल पर स्थित बेडरूम में गई शिवानी ने फाँसी लगा ली। कुछ देर बात पति विवेक ने दरवाजा खटखटाया लेकिन दरवाजा नहीं खुलने पर अपने जीजा संजय को जानकारी दी। जीजा के पहुँचने पर दरवाजा खोलने पर शिवानी फंदे पर लटकी हुई थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जाँच-पड़ताल शुरू की। जाँच के दौरान कमरे से एक पर्ची मिली जिसमें लिखा है कि पति के झूठ बोलने से तंग आ चुकी हूँ, उसने झूठे प्रलोभन देकर शादी की थी। पर्ची की हैंडराइटिंग महिला की है कि नहीं इसकी जाँच की जा रही है। उधर पीएम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जिसके बाद शनिवार को महिला का अंतिम संस्कार किया गया।

झांसी से आए परिजन

पुलिस के अनुसार शिवानी मूलत: झांसी की रहने वाली थी। वहीं उसका पति यूपी महोबा का रहने वाला है। दोनों के बीच वर्ष 2009 में जान पहचान हुई थी और वर्ष 2014 में शादी हुई। मृतका के मायके पक्ष के आने की सूचना पर पुलिस ने उनके बयान दर्ज किए हैं।

Tags:    

Similar News