ईट राइट चैलेंज - 2 में संभाजी नगर को मिला प्रशस्ति पत्र

  • ईट राइट चैलेंज - 2
  • संभाजी नगर को मिला प्रशस्ति पत्र

Bhaskar Hindi
Update: 2023-06-07 15:25 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से देशभर में चलाए गए ईट राइट चैलेंज-2 में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले विजेता शहरों को पुरस्कृत किया गया। इसमें महाराष्ट्र के संभाजी नगर को 28 वां स्थान मिला है। केंद्रीय स्वास्थ्य, रसायन एवं उर्वरक मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने शहर की इस उपलब्धि के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

यहां विज्ञान भवन में बुधवार को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के मौके पर आयोजित समारोह में केंद्रीय मंत्री मांडविया ने राज्य खाद्य सूचकांक जारी किए। यह सूचकांक भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण द्वारा हर वर्ष जारी किया जाता है। समारोह में ईट राइट चैलेंज-2 में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले शहरों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल, खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जी कमल वर्धन राव और सह सचिव आराधना पटनायक मौजूद थे।

ईट राइट चैलेंज-2 में संभाजी नगर ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में पहला स्थान और देशभर में 28वीं स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संभाजी नगर के सहायक आयुक्त तथा नोडल अधिकारी अजित मैत्रे और खाद्य सुरक्षा अधिकारी निखिल कुलकर्णी ने प्रशस्ति पत्र स्वीकार किया।

Tags:    

Similar News