Breaking News: आज की बड़ी खबरें 5 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.
Live Updates
- 5 April 2025 10:44 AM IST
वक्फ संशोधन बिल पर गौतम टेटवाल की प्रतिक्रिया
वक्फ संशोधन बिल के लोकसभा और राज्यसभा से पास होने के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल मची हुई है। विपक्षी दल जहां इस पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं बीजेपी के नेता इसे बड़ी कामयाबी बता रहे हैं। भाजपा नेता और मंत्री गौतम टेटवाल ने इस बिल का स्वागत करते हुए इसे देश के लिए ऐतिहासिक कदम करार दिया है।
- 5 April 2025 10:40 AM IST
एनसीआर में गर्मी करेगी बेहाल, 42 डिग्री पहुंचेगा पारा,अलर्ट जारी
दिल्ली में भीषण लू का खतरा मंडरा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को राजधानी समेत कई राज्यों के लिए हाई अलर्ट जारी किया है। 6 या 7 अप्रैल तक दिल्ली-एनसीआर का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
- 5 April 2025 10:36 AM IST
कनाडा में भारतीय की हत्या
कनाडा में एक भारतीय नगारिक की हत्या की खबर सामने आई है। ओटावा के पास रॉकलैंड में शनिवार (9 ) को एक भारतीय नागरिक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।
- 5 April 2025 10:22 AM IST
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ताशकंद में 150वीं आईपीयू बैठक में होंगे शामिल
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 5 से 9 अप्रैल तक उज्बेकिस्तान के ताशकंद में आयोजित हो रहे अंतर-संसदीय संघ (आईपीयू) की 150वीं सभा में भाग लेंगे। बिरला भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला "सामाजिक विकास और न्याय हेतु संसदीय कार्रवाई" विषय पर सभा को संबोधित करेंगे।
- 5 April 2025 10:11 AM IST
इजरायली सेना का दावा, हमने हमास को पैसे ट्रांसफर करने वाले प्रमुख शख्स को मार गिराया
इजरायली सेना ने गाजा में हमास के प्रमुख मनी एक्सचेंजर को मार गिराया है। इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने एक बयान में कहा कि उसने सईद अहमद अबेद खुदारी को गाजा शहर में मार गिराया, जो कथित तौर पर हमास का एक प्रमुख मनी एक्सचेंजर था।
- 5 April 2025 10:02 AM IST
आवास आया पार्थिव शरीर
दिग्गज अभिनेता का पार्थिव शरीर मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल से उनके आवास पर ले जाया गया।
- 5 April 2025 9:48 AM IST
दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का अंतिम संस्कार आज
हिंदी सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का आज मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट में होगा अंतिम संस्कार
- 5 April 2025 9:36 AM IST
श्रीलंका में पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर
श्रीलंका में पीएम मोदी दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, राष्ट्रपति दिसानायके के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता
- 5 April 2025 9:22 AM IST
मोदी की श्रीलंका यात्रा
पीएम मोदी की 2019 के बाद यह पहली श्रीलंका यात्रा ,जबकि 2015 के बाद से पीएम मोदी की उनकी चौथी यात्रा
- 5 April 2025 9:17 AM IST
भारत -श्रीलंका द्विपक्षीय वार्ता
पीएम मोदी- श्रीलंकाई राष्ट्रपति आमने-सामने और प्रतिनिधिमंडल स्तर की करेंगे वार्ता
Created On :   5 April 2025 8:00 AM IST