Breaking News: आज की बड़ी खबरें 29 मार्च 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 29 मार्च 2025 हिंदी न्यूज लाइव
29 मार्च 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें

Live Updates

  • 29 March 2025 9:22 AM IST

    अमित शाह का दो दिवसीय बिहार दौरा, करोड़ों की देंगे सौगात

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय बिहार दौरे पर आज पटना पहुंचेंगे। दूसरे और अंतिम दिन शाह राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के गढ़ गोपालगंज में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरे में गृहमंत्री बिहार को करोड़ों की सौगात भी देंगे।

  • 29 March 2025 9:10 AM IST

    म्यांमार-थाईलैंड भूकंप मस्क ने बढ़ाया मदद का हाथ, स्टारलिंक किट की पेशकश की

    मार थाईलैंड भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। ऐसी विषम स्थिति में दुनिया ने मदद का हाथ बढ़ाया है। इस बीच एक्स के मालिक एलॉन मस्क ने भी पेशकश की है। उनके मुताबिक ये आपदा की घड़ी में कम्युनिकेशन में मदद करेगा।

  • 29 March 2025 9:01 AM IST

    15 टन राहत सामग्री म्यांमार भेजी गई म्यांमार

    AFS हिंडन से IAF सी 130 जे विमान पर लगभग 15 टन राहत सामग्री म्यांमार भेजी गई। जिसमें टेंट, स्लीपिंग बैग, कंबल, खाने के लिए तैयार भोजन, वाटर प्यूरीफायर, हाइजीन किट, सोलर लैंप, जनरेटर सेट, आवश्यक दवाएं (पैरासिटामोल, एंटीबायोटिक्स, कैनुला, सीरिंज, दस्ताने, कॉटन बैंडेज, मूत्र बैग आदि) शामिल हैं।

  • 29 March 2025 8:49 AM IST

    जगन्नाथ मंदिर पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पुरी में जगन्नाथ मंदिर पहुंचीं। दिल्ली के मंत्री परवेश वर्मा और पुरी से भाजपा सांसद संबित पात्रा भी उनके साथ मौजूद हैं।

  • 29 March 2025 8:36 AM IST

    रन फॉर फिट राजस्थान अपडेट

    राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, "आज रन फॉर फिट राजस्थान की जो दौड़ है, उसमें हम युवाओं को संदेश देना चाहते हैं कि हमारे प्रदेश के युवा बहुत मेहनती और मजबूत हैं। वो फिट रहेंगे तो स्वस्थ रहेंगे। राजस्थान दिवस के कार्यक्रम भी चल रहे हैं। मैं उन सभी को याद करता हूं, जिन्होंने राजस्थान के निर्माण में अपना योगदान दिया.हमने निर्णय किया है कि हमेशा चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन ही राजस्थान दिवस मनाया जाएगा

  • 29 March 2025 8:21 AM IST

    यूपी का मौसम

    यूपी ने आज का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।

  • 29 March 2025 8:10 AM IST

    बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज

    बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित होने में किछ ही घंटे बाकी हैं। काउंटडाउन शुरू हो गया है। शनिवार (29 मार्च) को दोपहर 12 बजे सभी का इंतजार खत्म हो जाएगा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के अध्यक्ष आनंद किशोर ने जानकारी दी कि शिक्षा विभाग मंत्री सुनील कुमार 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी करेंगे। जिसकी लगभग पूरी तैयारी हो चुकी है।

    आपको बता दें कि, बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा पिछले महीने 17 फरवरी तक जारी रही थी। अब एक माह बाद रिजल्ट आने वाला है। 

  • 29 March 2025 8:02 AM IST

    दिल्ली का मौसम

    दिल्ल्ली ने आज का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।

Created On :   29 March 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story