हर घर तिरंगा अभियान: कृष्णगढ़ में निकाली गई तिरंगा यात्रा

कृष्णगढ़ में निकाली गई तिरंगा यात्रा
  • 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है
  • जनपद अध्यक्ष मोहनी आनंद मिश्रा के नेतृत्व में गाजे बाजे के साथ तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया
  • विद्यार्थियों को पुरस्कार स्वरूप शील्ड प्रदान की गई

डिजिटल डेस्क, पन्ना। पूरे देश में ०9 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अपने घर पर तिरंगा फहराने, स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान करने, मैराथन जैसे विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को पवई के ग्राम कृष्णगढ़ में जनपद अध्यक्ष मोहनी आनंद मिश्रा के नेतृत्व में गाजे बाजे के साथ तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इसके साथ ही लगभग एक दर्जन से अधिक गांव में तिरंगा बाइक रैली भी निकली गई।

हर घर तिरंगा अभियान महोत्सव में काफभ् संख्या में लोग शामिल रहे। इस यात्रा में जनपद सदस्य कमलेश तिवारी, सरपंच सुनील रैकवार सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं आमजन मौजूद रहे।

पवई पुलिस ने भी निकाली तिरंगा यात्रा

पुलिस अधीक्षक पन्ना सांई कृष्ण एस थोटा के निर्देश पर एसडीओपी सौरभ रत्नाकर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी त्रिवेंद्र त्रिवेदी एवं पुलिस बल द्वारा बाइक से तिरंगा यात्रा नगर के मुख्य मार्गो में निकाली गई। साथ ही नगर के सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में थाना प्रभारी द्वारा छात्र-छात्राओं को कानून, यातायात सहित देशभक्ति से ओतप्रोत महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। इसके अलावा विद्यार्थियों के बीच निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार स्वरूप शील्ड प्रदान की गई। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य, समस्त स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद रहे।

Created On :   13 Aug 2024 7:42 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story