शर्मनाक: घायल सडक़ पर पड़ा रहा, मदद करने की बजाए वीडियो बनाते रहे लोग

घायल सडक़ पर पड़ा रहा, मदद करने की बजाए वीडियो बनाते रहे लोग
  • बस की चपेट में आने से एक युवक का पैर बुरी तरह से घायल
  • सड़क पर पड़ा रहा घायल युवक
  • पुलिसकर्मियों ने मदद कर पहुंचाया अस्पताल

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा शहर के प्राइवेट बस स्टैंड मेंं गुरुवार दोपहर एक शर्मनाक वाक्या सामने आया। यहां बस की चपेट में आने से एक युवक का पैर बुरी तरह से घायल हो गया। सडक़ पर पड़े घायल की मदद करने की बजाए लोग वीडियो बनाते रहे। काफी देर बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उसे अस्पताल पहुंचाया गया।

बताया जा रहा है कि गुरुवार दोपहर को प्राइवेट बस स्टैंड के समीप कुंडाली निवासी दिलीप भलावी को बस ने टक्कर मार दी थी। बस का टायर उसके पैर के ऊपर से निकल गया था। घायल सडक़ पर पड़ा रहा। यहां से गुजरने वाले लोग घायल का वीडियो बनाते रहे लेकिन मदद के लिए आगे नहीं आए।

काफी देर बाद यहां पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उसकी मदद कर अस्पताल पहुंचाया। घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Created On :   31 May 2024 4:11 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story