झारखंड: सोरेन सरकार का ऐतिहासिक निर्णय, गुटखा और पान मसाले पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध

- सोरेन सरकार को ऐतिहासिक निर्णय
- गुटखा माफिया और अवैध कारोबारियों पर विशेष नजर
- मेरी पहली ड्यटी है जीवन की रक्षा करना -डॉ अंसारी
डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड सरकार ने प्रदेश में गुटखा और पान मसाले पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। बैन में इसके बिक्री, भंडारण और सेवन पर लगा हुआ है। कानून का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सोरेन सरकार के इस निर्णय को ऐतिहासिक बतााया गया है।
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के इस बड़े ऐलान की आम जनता में काफी सराहना हो रही है। घोषणा करते हुए अंसारी ने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन के स्वस्थ झारखंड के सपने को साकार करने के लिए यह कठोर कदम है। उन्होंने इसे झारखंड के युवाओं को नशे की जकड़ से बचाने की क्रांतिकारी पहल कहा है। उन्होंने कहा यह प्रतिबंध केवल एक नियम नहीं, बल्कि झारखंड के युवाओं को नशे की जकड़ से बचाने की क्रांतिकारी पहल है। गुटखा माफिया और अवैध कारोबारियों पर विशेष नजर रखी जाएगी।
मंत्री ने आगे कहा किसी भी कीमत पर स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गुटखा और पान मसाले से कैंसर जैसी घातक बीमारी पैदा हो रही है। जिससे मौतों भी बढ़ रही है। डॉ अंसारी ने कहा मैं अपनी आंखों के सामने उन्हें मरते नहीं देख सकता। डॉक्टर होने के नाते मैं जानता हूं कि ये जहर शरीर और फिर जीवन को बर्बाद कर देता है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा मुझे जनता ने बनाया है, और मेरी पहली ड्यटी है कि उनके जीवन की रक्षा करूं।
मंत्री ने कहा दुकान, गोदाम या व्यक्ति के पास गुटखा मिलने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होने के साथ गोदाम भी सील कर दिए जाएंगे। आदेश का पालन करने के लिए स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन को सख्त निर्देश दिए गए हैं। अंसारी ने ये फैसला माताएं और बहनों के सरकार से लगातार गुहार के बात लिया गया हैं। अंत में डॉ. अंसारी ने कहा झारखंड स्वस्थ और नशामुक्त बने। जीवन अनमोल है।
Created On :   19 Feb 2025 6:02 PM IST