- Home
- /
- बंगाल में हिंसा: भाजपा प्रदेश...
बंगाल में हिंसा: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के काफिले पर पेट्रोल बम से हमला, BJP और TMC ने एक-दूसरे पर लगाए आरोप

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले हिंसा बढ़ती ही जा रही है। शनिवार को नॉर्थ 24 परगना जिले में भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा पर हमला हुआ। इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के काफिले को निशाना बनाया। हमलावरों ने इस दौरान खुलेआम पेट्रोल बम और रॉड्स का इस्तेमाल किया।
पुलिस के अनुसार इस दौरान भाजपा और टीएमसी के कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प भी हुई। दोनों पार्टियों ने एक-दूसरे पर हमले का आरोप लगाया है। भाजपा ने कहा है कि बशीरहाट में भाजपा कार्यकर्ताओं के मारपीट भी की गई है। इसमें एक कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हुआ है।
न्यूज एजेंसी के अनुसार दिलीप घोष परिवर्तन यात्रा की अगुवाई कर रहे थे। इस दौरान नॉर्थ 24 परगना जिले में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इस पर हमला कर दिया। हमले में दिलीप के काफिले में चल रही गाड़ियों को निशाना बनाते हुए उनके कांच तोड़ दिए गए।
TMC का आरोप, भाजपा ने हमला किया
दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने बशीरहाट के मिनाखा क्षेत्र में उसके दफ्तर पर हमला किया। इसमें एक TMC वर्कर घायल हो गया। TMC का आरोप है कि यह हमला परिवर्तन यात्रा के दौरान किया गया। इस दौरान एक मिल्क वैन को भी निशाना बनाया गया।
Created On :   21 Feb 2021 2:20 AM IST