- Home
- /
- पुणे में हुई दुर्घटना में भंडारा की...
पुणे में हुई दुर्घटना में भंडारा की युवती समेत दो की मृत्यु

डिजिटल डेस्क, जवारहनगर (भंडारा) | पुणे के पिंपरी चिंचवड के आकुर्डी परिसर में हुए सड़क हादसे में भंडारा आयुध निर्माणी में कार्यरत कर्मचारी अशोक गजभिये की बेटी जवाहरनगर, भंडारा निवासी श्वेता गजभिये(22) व पुणे निवासी आर्यन परमार (25) नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद दोपहिया को आग लग गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोपहिया में लगी आग को बुझाया।
उपरोक्त घटना में सड़क से गुजर रही अन्य दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई है। जानकारी के अनुसार श्वेता पुणे के एक निजी कंपनी में कार्यरत थी। घटना के दिन शवेता अपने मित्र आर्यन के साथ केटिएम रेसिंग दोपहिया से तेज रफ्तार में जा रही थी। इस बीच पिंपरी चिंचवड परिसर के आकुर्डी के मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार दाेपहिया डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें दोनों की घटनास्थल पर मौत हो गई। मृतक युवती की शिनाख्त पहचान पत्र से की गई, पिंपरी चिंचवड (आकुर्डी) पुलिस ने जवाहरनगर पुलिस थाने को घटना की जानकारी दी।
Created On :   19 Oct 2021 1:39 PM IST