- Home
- /
- भारत जोड़ो यात्रा के कैंप में निकला...
भारत जोड़ो यात्रा के कैंप में निकला सांप, सुबह धक्का मुक्की के दौरान गिर गए थे पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह

डिजिटल डेस्क,भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा का आज चौथा दिन था। शनिवार की सुबह पदयात्रा के दौरान यात्रियों के रुकने के लिए बनाए गए कैंप में एक सांप निकल आया। बताया जा रहा है कि सांप उस जगह निकला जहां पर भोजन की व्यवस्था की गई थी। जिस वक्त सांप दिखाई दिया उस समय नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह वहीं पर मौजूद थे। नेता प्रतिपक्ष ने इस दौरान सांप को पकड़ने की भी कोशिश की लेकिन वह सांप को पकड़ने में नाकाम रहे। जिसके बाद वहां पर मौजूद लोगों ने सांप को पकड़कर कैंप से बाहर छोड़ दिया। गनीमत रही कि सांप के कारण कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। बताया जा रहा है कि जहां इस कैंप को खुले इलाके में लगाया गया था।
गौरतलब है कि खरगोन के ग्राम मनिहार के पास यह कैंप बनाया गया था। जिसमें भारत जोड़ो यात्रा से जुड़े हुए यात्री वहां पर खाना खाने और विश्राम करने के लिए रूके हुए थे। तभी कैंप में अचानक एक सांप के निकलने से वहां पर अफरातरी का महौल बन गया था। जिस वक्त यह सब हो रहा था उस समय नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह भी वहीं कुर्सी पर बैठे हुए थे। जिसके बाद नेता प्रतिपक्ष भी सांप को पकड़ने की कोशिश करने लगे। तभी वहां पर मौजूद भारत जोड़ो से जुड़े हुए यात्रियों ने सांप का वीडियो बनाना शुरू कर दिया।जिसके बाद वहां पर मौजूद लोगों ने सांप को बाहर निकाल कर छोड़ दिया। गनीमत रही कि सांप ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया, नहीं तो इससे बड़ा हादसा भी हो सकता था। सांप मिलने की खबर सुनते ही पुलिस भी तुरंत एक्शन में आ गई और मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाल लिया। पुलिस ने वहां की स्थिति का जायजा लेने के बाद दोबारा से भोजन शुरु करवाया। बताया जा रहा है इन्हीं सभी सुरक्षा कारणों के कारण राहुल गांधी की यह भारत जोड़ो यात्रा को जंगलों से वाहनों के द्वारा निकाला जा रहा है।
धक्का-मुक्की के दौरान जमीन पर गिरे दिग्विजय सिंह
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक और वाक्या देखने को मिला, जब पदयात्रा ओमकारेश्र्वर से इंदौर की तरह बढ़ रही थी। तभी यात्रा से जुड़े हुए लोग टी ब्रेक के लिए बैठे हुए थे। इस दौरान वहां पर धक्का-मुक्की में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आ गए। यहीं नहीं इस वजह से दिग्विजय सिंह जमीन पर गिर गए। जिसके बाद वहां पर मौजूद समर्थकों और सुरक्षाबलों ने उन्हें सहारा दिया और उठने पर मदद भी की।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिग्विजय सिंह को इस घटना में किसी तरह की गंभीर चोट नहीं लगी है। वे स्वस्थ हैं और भारत जोड़ो पदयात्रा के साथ आगे बढ़ रहे हैं। आज दिग्विजय सिंह राहुल गांधी के साथ भी यात्रा में चलते दिखाई दिए।
बताया जा रहा है कि यह घटना उस समय कि है जब भारत जोड़ो यात्रा बड़वाह से करीब 4 किमी की दूरी पर पहुंची थी और राहुल गांधी अचानक बावड़ी के पास एक होटल में चाय के लिए रुक गए। उसी समय वहां पर भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई थी। यहीं वजह रही कि दिग्विजय सिंह जमीन पर गिर पड़े। जिसके तुरंत बाद कुछ कार्यकर्ता भी उनके ऊपर गिर पड़े। दिग्विजय सिंह ने भी इस पूरी घटना पर नाराजगी व्यक्त की है।
Created On :   26 Nov 2022 9:35 PM IST