Sona- Chandi Ka Bhav: लगातार दूसरे दिन गिरे गोल्ड के रेट, चांदी के भाव में भी आई कमी

- 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 90,000 रुपए प्रति 10 ग्राम है
- 24 कैरेट सोने की कीमत 98,200 रुपए प्रति 10 ग्राम है
- चांदी की कीमत 1,00,900 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में सोने (Gold) की कीमतों में बीते दिनों जबरदस्त तेजी देखी गई और यह 1 लाख रुपए के पार जा पहुंचा। लेकिन, इसके बाद इसके भाव धीरे- धीरे नीचे की ओर आ रहे हैं। सप्ताह के चौथे दिन यलो मेटल कहे जाने वाले सोने की कीमत में करीब 300 रुपए प्रति 10 ग्राम तक की कमी देखी गई है। यह लगातार दूसरा दिन है जब भाव गिरे हैं। आज (24 अप्रैल 2025, गुरुवार) सिल्वर (Silver) के रेट में भी 200 रुपए प्रति किलोग्राम तक की गिरावट देखी गई है।
लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 90,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 98,200 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है। आइए जानते हैं आज के लेटेस्ट रेट...
दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
90,200 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
98,340 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
90,050 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
98,240 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
90,100 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
98,240 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
90,050 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
98,240 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
90,200 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
98,340 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
90,050 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
98,240 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
90,200 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
98,340 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
90,100 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
98,240 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
चांदी की कीमत
यदि चांदी की कीमत देखी जाए तो बीते दिन के मुकाबले इसमें करीब 200 रुपए प्रति किलोग्राम तक की गिरावट आई है, हालांकि इसका भाव अब भी 1 लाख रुपए के बाहर ही है। आज सिल्वर की कीमत 1,00,900 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।
Created On :   24 April 2025 11:40 AM IST