- Home
- /
- जिला प्रशासन के संयुक्त दल द्वारा...
जिला प्रशासन के संयुक्त दल द्वारा विभिन्न पेट्रोल पम्प पर जाकर नोजल की जांच की गई

By - Bhaskar Hindi |16 Nov 2021 2:37 PM IST
उज्जैन जिला प्रशासन के संयुक्त दल द्वारा विभिन्न पेट्रोल पम्प पर जाकर नोजल की जांच की गई
डिजिटल डेस्क, उज्जैन। उज्जैन कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देश पर जिला प्रशासन के संयुक्त जांच दल के साथ महिदपुर के भारत पेट्रोलियम डोसी पंप, एवं सांवरिया एनर्जी फ्यूल भारत पेट्रोलियम ग्राम कटारिया महिदपुर की जांच की गयी। जांच में डोसी पंप महीदपुर में पेट्रोल के 1 नोजल में 15 मिली प्रति 5 लीटर में कम देना पाया गया। डीजल 1 नोजल में 18 मिली प्रति 5 लीटर कम देना पाया जिस पर दोनों नोजल नापतोल निरीक्षक श्रीमती दीपशिक्षा नागले द्वारा सील किये गये है ।इसी प्रकार ग्राम कटारिया के सांवरिया एनर्जी फ्यूल पंप की जांच की गई जिसमें 5 लीटर में डिलेवरी चेक करने पर मानक अनुसार पाया।
Created On :   16 Nov 2021 7:04 PM IST
Next Story