राजनीति: बंगाल में डर का माहौल, क्या सीएम चाहती हैं कि हिंदू राज्य छोड़ दें? गिरिराज सिंह

बंगाल में डर का माहौल, क्या सीएम चाहती हैं कि हिंदू राज्य छोड़ दें?  गिरिराज सिंह
केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की स्थिति को चिंतनीय बताते हुए इसके लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही, उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव पर भी तीखा हमला बोला।

पटना, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की स्थिति को चिंतनीय बताते हुए इसके लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही, उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव पर भी तीखा हमला बोला।

मीडिया से मुखातिब गिरिराज सिंह ने मुर्शिदाबाद हिंसा की आलोचना की। उन्होंने कहा, "बंगाल में हिंदू डर के साये में जी रहे हैं।"

उन्होंने सवाल किया, " क्या वह (सीएम ममता बनर्जी) चाहती हैं कि हिंदू बंगाल छोड़ दें? ममता बनर्जी को केवल एक समुदाय का वोट बैंक दिखता है, लेकिन उनकी जिम्मेदारी हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करने की है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार के सामने ऐसी घटनाएं हो रही हैं, जो पूरे देश को झकझोर रही हैं। जब रक्षक ही भक्षक बन जाए, तो जनता की रक्षा कौन करेगा?"

बता दें, मुर्शिदाबाद में शुक्रवार रात को वक्फ कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहा था। देखते ही देखते उस प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया और आगजनी शुरू कर दी गई। उपद्रवियों ने पथराव भी किया और पुलिस के साथ झड़प भी हुई थी। बाद में पुलिस ने फ्लैग मार्च भी निकाला।

उन्होंने बंगाल की स्थिति को देश के लिए चिंता का विषय बताया। गिरिराज ने कहा कि ममता बनर्जी के शासन में हिंदुओं को बार-बार ऐसी घटनाओं का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनका विश्वास टूट रहा है। उन्होंने इसे संविधान और लोकतंत्र के लिए खतरा करार दिया।

गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि तेजस्वी बिहार में सत्ता में आने से पहले ही लोगों को डराने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने तेजस्वी के उस बयान की निंदा की, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि वह सत्ता में आए तो बंगाल की तर्ज पर बिहार में कुछ समुदायों को दबाएंगे।

गिरिराज ने कहा कि तेजस्वी और ममता जैसे नेता संविधान की रक्षा की बात करते हैं, लेकिन उनके बयान और काम उलट हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जनता ऐसे नेताओं को मौका नहीं देगी, जो समाज को बांटने की कोशिश करें।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश की जनता जागरूक है और वह नेताओं के इरादों को समझती है। उन्होंने ममता बनर्जी और तेजस्वी से अपनी जिम्मेदारी समझने और समाज में शांति बनाए रखने की अपील की।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   12 April 2025 10:26 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story