- Home
- /
- पंजाब में शख्स ने बेशकीमती काला...
पंजाब में शख्स ने बेशकीमती काला घोड़ा खरीदा, धोने पर रंगा हुआ पाया

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब में एक व्यक्ति से व्यापारियों ने 22.65 लाख रुपये ठग लिए। व्यापारियों ने जिसे बेशकीमती काला घोड़ा बताकर बेचा, वह बाद में साधारण घोड़ा निकला, जिसे रंगकर काला बना दिया गया था।
संगरूर जिले के सुनाम कस्बे के कपड़ा व्यापारी रमेश कुमार ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में कहा कि उन्हें मारवाड़ी नस्ल का काला घोड़ा बेचने के बहाने घोड़ा व्यापारियों - जतिंदर पाल सिंह सेखों, लखविंदर सिंह और लछरा खान ने कथित तौर पर ठग लिया।
उन्होंने कहा कि जब उन्होंने घोड़े को नहलाया, तो रंग धुल गया और घोड़े का असली भूरा रंग सामने आ गया।
कुमार ने स्टड फार्म शुरू करने के लिए काले घोड़े में ज्यादा पैसा लगाया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने नकली नस्ल के घोड़े बेचकर अन्य आठ लोगों को भी ठगा था।
(आईएएनएस)
Created On :   24 April 2022 7:00 PM IST