- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छतरपुर
- /
- मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वन...
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वन क्षेत्र में आग की घटना की जानकारी प्राप्त की!

By - Bhaskar Hindi |1 April 2021 4:48 AM
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वन क्षेत्र में आग की घटना की जानकारी प्राप्त की!
डिजिटल डेस्क | छतरपुर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज वन विभाग के अधिकारियों से बांधवगढ़ वन क्षेत्र में आग लगने की घटना की जानकारी प्राप्त की।
प्रमुख सचिव, वन ने जानकारी दी कि अग्नि की घटनाओं पर नियंत्रण कर लिया गया है।
किसी भी तरह की हानि नहीं हुई है। किसी वन्य-प्राणी की मृत्यु भी नहीं हुई है। क्षेत्र में वन विभाग के दल तैनात हैं।
आग लगने के कारणों का पता कर नियंत्रण के लिए एक कार्य-योजना भी तैयार की गई है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कार्य योजना के क्रियान्वयन के निर्देश दिए।
Created On : 1 April 2021 8:34 AM
Next Story