मध्य प्रदेश: बुंदेलखंड जन आक्रोश के पांचवे दिन खजुराहो राजनगर विधानसभा जिला छतरपुर में अरुण यादव की प्रेस के साथियों से चर्चा

बुंदेलखंड जन आक्रोश के पांचवे दिन खजुराहो राजनगर विधानसभा जिला छतरपुर में अरुण यादव की प्रेस के साथियों से चर्चा

डिजिटल डेस्क, भोपाल/छतरपुर। 19 सितंबर से 7 अलग अलग क्षेत्रों में शुरू हुई यात्रा 3 अक्टूबर तक चलेगी, जिसमें मप्र की पूरी 230 विधानसभा कवर करेंगे। 18 साल के शिवराज जी के कार्यकाल में न बहन बेटी सुरक्षित, न आदिवासी सुरक्षित, न किसान सुरक्षित कोई भी वर्ग सुरक्षित नहीं है, प्रदेश में कर्मचारी भी लगातार आंदोलित है।

18 साल के कार्यकाल में जो भ्रष्टाचार किया है उसके लिए माफी यात्रा निकाले, जनता अब आशीर्वाद देने के मूड में नहीं है। भाजपा ने बेईमानी से सरकार को छीना था, 2018 में कांग्रेस सरकार बनी थी जनता का आशीर्वाद हमे मिला था, 2023 में भी कांग्रेस को आशीर्वाद मिलेगा एवं दो तिहाई बहुमत से कांग्रेस सरकार बनाएंगे।

बुंदेलखंड के विकास के लिए 7 हज़ार करोड़ का विशेष पैकेज दिया था, जिससे रोड, बांध, आदि विकास कार्य के लिए पैसे दिए थे, मगर मप्र सरकार ने उसे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया।



वीडी शर्मा जी 5 साल से सांसद है, वो अपने संसदीय क्षेत्र में बताएं क्या काम किया है, यहां के नेता - अभिनेता सब केन नदी पर अवैध उत्खनन में लगें है। सांसद वीडी शर्मा और खनिज मंत्री ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह का राजनगर में अरविंद पटैरिया एवं पन्ना में संतोष - संतोष की जोड़ी को संरक्षण प्राप्त है एवं वही अवैध खनन और गुंडागर्दी में लिप्त है।

आज अरुण यादव के नेतृत्व में निकाली जा रही बुंदेलखंड जन आक्रोश यात्रा के पांचवे दिन विश्वप्रसिद्ध खजुराहो (राजनगर विधानसभा) में प्राचीन मतंगेश्वर महादेव मन्दिर में दर्शन - पूजन कर यात्रा प्रारंभ की, साथ मे सीपी मित्तल, राजनगर विधायक विक्रम सिंह नातीराजा सहित अन्य साथी उपस्थित रहे ।


Created On :   23 Sep 2023 11:48 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story