बरकोला खुर्द में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पांच घायल

By - Bhaskar Hindi |18 April 2023 12:24 PM IST
पन्ना बरकोला खुर्द में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पांच घायल
डिजिटल डेस्क, पन्ना। अजयगढ थाना अन्तर्गत ग्राम पंचायत बरकोला खुर्द में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षो में हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया जिसमें पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अजयगढ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करवाया गया है। घटना के संबंध में हरिचंद यादव ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों के द्वारा घर में घुसकर मेरे परिवार पर हमला कर दिया गया जिसमें आसाराम यादव, फूला यादव, हरिचरण यादव, गोरी यादव और वीरेंद्र यादव घायल हो गए हैं जिन्हें तत्काल अजयगढ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Created On :   18 April 2023 12:23 PM IST
Next Story