उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ शहर का नाम हरिगढ़ करने का प्रस्ताव पास, मैनपुरी का नाम भी बदला जाएगा

Aligarh city of Uttar Pradesh will be named as Harigarh
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ शहर का नाम हरिगढ़ करने का प्रस्ताव पास, मैनपुरी का नाम भी बदला जाएगा
नाम बदलने की राजनीति उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ शहर का नाम हरिगढ़ करने का प्रस्ताव पास, मैनपुरी का नाम भी बदला जाएगा

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नाम बदलने की राजनीति जारी है। इसी कड़ी में अलगीढ़ जिले का नाम अब हरिगढ़ रखने का प्रस्ताव पास हो गया है। वहीं, मैनपुरी शहर का नाम भी बदलकर मयनऋषि रखने का प्रस्ताव भी पास हो गया है। अलीगढ़ जिला पंचायत की एक अहम बैठक में सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति के साथ इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी। मीटिंग पंचायत के सदस्य केहरी सिंह और उमेश यादव ये प्रस्ताव रखा था। 

वहीं, मयन ऋषि की तपोभूमि मैनपुरी का नाम अब मयन नगर रखा जाएगा। जिला पंचायत की बैठक में कुछ सदस्यों के विरोध के बाद भी नाम बदलने का प्रस्ताव पास हो गया। हालांकि, जिला पंचायत सदस्यों के बहुमत मिलने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना भदौरिया ने मैनपुरी का नाम मयन नगर रखने का प्रस्ताव पास कर दिया। 

 

Created On :   17 Aug 2021 5:27 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story