- Home
- /
- 107 वर्षीय शैतान बाई ने लिया जीवन...
107 वर्षीय शैतान बाई ने लिया जीवन रक्षा का दूसरा कवच

By - Bhaskar Hindi |19 Nov 2021 1:50 PM IST
आगर-मालवा 107 वर्षीय शैतान बाई ने लिया जीवन रक्षा का दूसरा कवच
डिजिटल डेस्क, आगर-मालवा। दो डोज पूर्ण, सुरक्षा सम्पूर्ण मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के आव्हान् पर आगर-मालवा जिले में हो रहे व्यापक स्तर पर टीकाकरण को लेकर युवा, बुजूर्ग, महिलाओं में काफी उत्साह है। जिले को शत-प्रतिशत दो डोज पूर्ण वाला जिला बनाने में एक ओर जहाँ युवा आगे आकर अपनी जिम्मेदारी निभा रहें है, वहीं बुजूर्ग जन भी दूसरा डोज लगवाने में पीछे नहीं रहे है। आज जिले के ग्राम लसुल्डि़या केलवा निवासी 107 वर्षीय शैतानबाई पति मांगीलाल ने भी अपना दूसरा डोज लगवा लिया है। शैतानबाई ने आज जीवन रक्षा का दूसरा कवच लेकर राष्ट्रहित में अपने दायित्व का निर्वहन किया ।
Created On :   19 Nov 2021 6:37 PM IST
Next Story