भोपाल: सहायक संचालकों ने समझी डीपीआई के काम की बारीकियां, शिक्षकों के ऑनलाइन ट्रांसफर प्रक्रिया को भी जाना

सहायक संचालकों ने समझी डीपीआई के काम की बारीकियां, शिक्षकों के ऑनलाइन ट्रांसफर प्रक्रिया को भी जाना
  • नव नियुक्त अधिकारियों ने डीपीआई की कार्यप्रणाली को बारीकी से समझा।
  • नव नियुक्त सहायक संचालक बारी-बारी से शिक्षा विभाग के सभी उच्च अधिकारियों से मुलाकात कर रहे है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। राज्य सेवा परीक्षा के माध्यम से लोक शिक्षण संचालनालय में जो सहायक संचालक स्तर के अधिकारियों की पदस्थापना हुई है। नव नियुक्त अधिकारियों ने गुरूवार को डीपीआई की कार्यप्रणाली को बारीकी से समझा। सीमेट संस्थान में कार्यरत नीलू शर्मा के निर्देशन में सहायक संचालकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उनके नेतृत्व में सहायक संचालकों को समूहों में वर्गीकृत किया गया है। नव नियुक्त सहायक संचालक बारी-बारी से शिक्षा विभाग के सभी उच्च अधिकारियों से मुलाकात कर रहे है।

विभाग की बारीकियां समझने के बाद उनकी एक ट्रेनिंग प्रशासन अकादमी में भी होगी। प्रशिक्षण के इस क्रम में डीपीआई के संयुक्त संचालक आलोक खरे ने सहायक संचालक के एक समूह को लोक शिक्षण संचालनालय की प्रशासनिक कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी। वहीं उन्होने शिक्षकों के ऑनलाइन ट्रांसफर पोर्टल के बारे में जानकारी ली।

इस दौरान सहायक संचालकों ने उनसे यह भी सवाल किया कि ऑनलाइन ट्रांसफर नीति के अंतर्गत केवल शिक्षक ही आते हैं अधिकारी नहीं। इस पर संयुक्त संचालक ने बताया कि अभी अधिकारियों के ट्रांसफर प्रशासनिक आवश्यकता अनुसार किए जा रहे र्है। हो सकता है कि आगे चलकर उनके भी ऑनलाइन स्थानांतरण हों। विदित हो कि पिछले दिनों 68 सहायक संचालकों ने डीपीआई में अपनी आमद दी है। उनको आधा दर्जन समूहों में विभाजित किया गया है जो डीपीआई का कामकाज की बारिकी समझ रहे हैं।

Created On :   9 Feb 2024 7:33 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story