पैरालंपिक-2024: सीएम मोहन यादव ने गोल्ड मेडल जीतने पर अवनी लेखरा को दी बधाई, बोले - 'यह उपलब्धि नई प्रतिभाओं के सपनों को नई उड़ान प्रदान करेगी'

सीएम मोहन यादव ने गोल्ड मेडल जीतने पर अवनी लेखरा को दी बधाई, बोले - यह उपलब्धि नई प्रतिभाओं के सपनों को नई उड़ान प्रदान करेगी
  • अवनी लेखरा ने पेरिस पैरालंपिक में जीता गोल्ड मेडल
  • सीएम मोहन यादव ने दी बधाई
  • बोले यह उपलब्धि देश के युवाओं को परिश्रम से सफलता की प्रेरणा देगी

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेरिस में पैरालम्पिक-2024 महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल (SH1) स्पर्धा में अवनी लेखरा के स्वर्ण पदक और मोना अग्रवाल के कांस्य पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।

सीएम ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'पेरिस पैरालंपिक में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल (SH1) स्पर्धा में अवनी लेखरा ने स्वर्ण पदक जीतने के साथ साथ पैरालंपिक रिकॉर्ड बनाया, इसी स्पर्धा में मोना अग्रवाल ने कांस्य पदक जीतकर सम्पूर्ण भारतीयों को गौरवान्वित किया है। आप दोनों बेटियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।' उन्होंने आगे कहा कि यह उपलब्धि खेल की नई प्रतिभाओं के सपनों को नई उड़ान प्रदान करेगी। देश को दोनों बेटियों पर गर्व है।

महिला धावक प्रीति पाल को वीमेंस 100 मीटर रेस में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर सीएम ने कहा, 'पेरिस पैरालंपिक में महिलाओं की 100 मीटर (T35) स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला धावक प्रीति पाल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह ऐतिहासिक उपलब्धि आपके अथक परिश्रम और असाधारण खेल कौशल का सुफल है।'

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पेरिस पैरालम्पिक-2024 में 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतिस्पर्धा (पुरूष) में भारतीय निशानेबाज मनीष नरवाल को सिल्वर मेडल जीतने पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय निशानेबाज मनीष नरवाल की यह उपलब्धि देश के युवाओं को परिश्रम से सफलता की प्रेरणा देगी।

Created On :   30 Aug 2024 5:02 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story