राज्यसभा चुनाव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्यसभा प्रत्याशियों को दीं शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्यसभा प्रत्याशियों को दीं शुभकामनाएं
  • राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवारों को मुख्यमंत्री मोहन यादव का संदेश
  • चुनाव के लिए मध्यप्रदेश से चयनित प्रत्याशियों को दी शुभकामनाएं
  • उम्मीदवार - डॉ. एल. मुरूगन, माया नरोलिया, बंशीलाल गुर्जर और उमेश नाथ

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केन्द्रीय राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरूगन, उज्जैन के वाल्मिकी धाम के पीठाधीश्वर बाल योगी उमेश नाथ जी महाराज, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नरोलिया, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर को राज्यसभा सदस्य के लिए नामांकन पत्र जमा करने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि डॉ. एल. मुरूगन भारत सरकार के मंत्री हैं, बाल योगी उमेश नाथ जी महाराज का पूरा जीवन सामाजिक समरसता के लिए बीता है, माया नरोलिया बहन-बेटियों के उत्थान के लिए निरंतर सक्रिय रही हैं और बंशीलाल गुर्जर किसान हितों को समर्पित हैं। राज्य सभा में मध्यप्रदेश को मिलने वाला नया प्रतिनिधित्व सबके लिए सौभाग्यशाली रहेगा। राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों द्वारा विधानसभा में नामांकन भरने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे।

Created On :   15 Feb 2024 11:29 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story