मध्यप्रदेश: भारतीय वायुसेना के विमान से गिरी भारी वस्तु से मकान टूटा

भारतीय वायुसेना के विमान से गिरी भारी वस्तु से मकान टूटा
  • मध्यप्रदेश के पिछोर कस्बे की घटना
  • एक मकान की छत पर एक अज्ञात भारी वस्तु आ गिरी
  • घर मनोज सागर नामक व्यक्ति का बताया जा रहा है

डिजिटल डेस्क, शिवपुरी। मध्यप्रदेश के पिछोर कस्बे में भारतीय वायुसेना का एक विमान एक घर की छत पर गिर गया था। विमान के घर पर गिरने से घर क्षतिग्रस्त हो गया टूट गया। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को भारतीय वायुसेना के एक विमान से गिरी धातु की भारी वस्तु से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सरकारी समाचार एजेंसी पीटीआई भाषा से मिली जानकारी के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पूर्वाह्न करीब 11 बजे मनोज सागर नाम के एक व्यक्ति के मकान की छत पर एक अज्ञात भारी वस्तु आ गिरी।

आपको बता दें कुछ महीने पहले भी शिवपुरी के बहरेटा सानी गांव के पास भारतीय वायुसेना का एक लड़ाकू विमान मिराज 2000 नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान क्रैश हुआ था। लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर नीचे गेहूं के खेतों में गिरा। जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। विमान धू-धूकर जला।

Created On :   25 April 2025 6:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story