संगीता फोगाट से शादी करेंगे पहलवान बजरंग पूनिया

By - Bhaskar Hindi |8 Aug 2019 11:10 AM IST
संगीता फोगाट से शादी करेंगे पहलवान बजरंग पूनिया
हाईलाइट
- अगले साल होने वाले टोक्यो ओलम्पिक के बाद शादी के बंधन में बंधेंगे संगीता-बजरंग
डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। वर्ल्ड नंबर-1 पहलवान भारत के बजरंग पूनिया फोगाट बहनों में सबसे छोटी संगीता फोगाट से जल्द ही शादी करेंगे। परिवार के सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। दोनों पहलवानों की शादी अगले साल होने वाले टोक्यो ओलम्पिक के बाद होगी।
फोगाट परिवार के एक सदस्य ने कहा कि, 65 किग्रा वर्ग में लड़ने वाले पहलवान बजरंग और पूर्व राष्ट्रीय पदक विजेता संगीता ने शादी करने के बारे में अपने-अपने परिवारों को बता दिया है। संगीता महिलाओं के 59 किग्रा वर्ग में मुकाबला करती हैं। संगीता के पिता महावीर ने मीडिया से कहा कि बच्चों का यह निर्णय था और उन्होंने उनकी भावनाओं की कद्र की।
Created On :   8 Aug 2019 4:30 PM IST
Next Story