नांदेड़ लोकसभा उपचुनाव 2024: कौन हैं रविंद्र वसंतराव चव्हाण? जिन्हें कांग्रेस ने नांदेड़ लोकसभा सीट से दिया टिकट, इस वजह से खाली हुई थी सीट

कौन हैं रविंद्र वसंतराव चव्हाण? जिन्हें कांग्रेस ने नांदेड़ लोकसभा सीट से दिया टिकट, इस वजह से खाली हुई थी सीट
  • नांदेड़ लोकसभा सीट पर 20 नवंबर को होंगे चुनाव
  • रविंद्र वसंतराव चव्हाण को कांग्रेस ने दिया टिकट
  • राज्य में 20 नवंबर को ही होंगे विधानसभा चुनाव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर 20 नवंबर को उपचुनाव होगा। इस बीच कांग्रेस पार्टी ने नांदेड़ सीट के लिए रविंद्र वसंतराव चव्हाण को उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि, रविंद्र बसंतराव कांग्रेस के दिवंगत सांसद बसंतराव बलवंत राव चव्हाण के बेटे हैं। उनके निधन के बाद नादेड़ सीट खाली हुई है। वसंतराव ने लोकसभा चुनाव में बीजेपी के प्रतापराव गोविंदराव चिखलीकर को हराया था।

नांदेड़ सीट पर प्रत्याशी चयन को लेकर कांग्रेस महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष ने नाना पटोले ने कहा कि वसंतराव के बेटे का ही नांदेड़ सीट से उम्मीदवार के तौर पर सुझाव आया है। 2019 के लोकसभा चुनाव में नांदेड़ सीट से चिखलीकर को जीत मिली थी। जिसके बाद बीजेपी ने इस बार के लोकसभा चुनाव में उनका टिकट दोहराया था। लेकिन उन्हें इस बार हार का सामना करना पड़ा था। चिखलीकर को 469452 वोट मिले। वहीं, वसंतराव को 528894 वोट मिले। जिसके चलते वसंतराव को भारी बहुमत से जीत मिली थी।

बसंतराव बलवंत राव चव्हाण पहली बार लोकसभा सदस्य चुने गए थे। लेकिन अगस्त में उनका निधन हो गया। वह हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती थे। कांग्रेस की ओर से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि पार्टी के पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लोकसभा उपचुनाव के लिए रविंद्र वसंतराव चव्हाण को पार्टी का प्रत्याशी नामित किया है।

नांदेड़ लोकसभा सीट का इतिहास

नांदेड़ सीट पर 1952 से लेकर 1971 तक कांग्रेस पार्टी ने जीत हासिल की थी। वहीं, 1962 से 1999 तक कभी जनता दल तो कभी कांग्रेस ने इस सीट पर बाजी मारी है। इसके बाद 2004 में बीजेपी ने यहां पर पहली बार जीत हासिल की थी। 2004 के चुनाव में बीजेपी के दिगंबर बापूजी पवार पाटील की जीत हुई थी। अगले साल कांग्रेस के प्रत्याशी को मिली थी। ऐसे में 2004 के बाद यहां एक चुनाव के बाद बीजेपी तो दूसरे चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली है।

बता दें कि, नांदेड़ लोकसभा सीट पर 20 नवंबर को चुनाव होने वाले हैं। इसी दिन महाराष्ट्र की सभी 288 सीटों पर भी चुनाव होंगे। दोनों चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। राज्य में दोनों चुनाव के लिए लोग काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। जिसे लेकर राज्य में एमवीए और महायुति के बीच भी खूब सियासत देखने को मिल रही है।

Created On :   18 Oct 2024 9:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story