लोकसभा चुनाव 2024: यूपी में क्या होगी इंडिया गठबंधन की रणनीति? अखिलेश यादव ने दिए संकेत

यूपी में क्या होगी इंडिया गठबंधन की रणनीति? अखिलेश यादव ने दिए संकेत
  • यूपी में सपा और कांग्रेस के बीच हाल ही में हुई है कि सीट शेयरिंग
  • 25 फरवरी को भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे अखिलेश यादव
  • अखिलेश यादव ने बीजेपी को वोट लुटने वाला बताया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीट बंटवारे का मसला हल हो गया है। इस बीच सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन की आगे की रणनीति के बारे में बताया। उन्होंने कहा, 'यूपी में सीटों का बंटवारा हो गया है। अब मैं 25 फरवरी के दिन 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में शामिल होने जा रहा हूं।'

अखिलेश ने बीजेपी पर साधा निशाना

सपा नेता अखिलेश यादव ने कहा, 'अब केवल जनता को समझाने की जरूरत है कि वे बीजेपी की साजिश और चाल में नहीं फंसे।' इस दौरान चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर बीजेपी ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आम लोगों को इस बात का पता चल गया है कि उन्होंने (बीजेपी) ने किस तरह से चंडीगढ़ मेयर चुनाव में वोटों को लूटा था।

अखिलेश यादव ने कहा कि चंडीगढ़ में बैलेट पर मेयर का चुनाव हुआ था। जिसमें बीजेपी की चोरी पकड़ी गई। अगर चंडीगढ़ मेयर चुनाव के दौरान मशीन से वोटिंग होती तो उनकी चोरी एक बार फिर नहीं पकड़ी जाती। अखिलेश यादव ने कहा कि ये (बीजेपी) वोट लूटने का काम करती है। आने वाले दिनों में चुनाव के दौरान इन्हें सबक सिखाना होगा।

हाल ही में तय हुआ है सीटों का फॉर्मूला

गौरतलब है कि, 21 फरवरी के दिन यूपी में सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन टूटते-टूटते बचा है। 80 लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में कांग्रेस 17 और समाजवादी पार्टी 63 सीटों पर चुनाव लड़ती नजर आएगी।

Created On :   23 Feb 2024 3:56 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story