लोकसभा चुनाव 2024: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में तीसरे चरण में आज वोटिंग,9 देशों का प्रतिनिधि मंडल शहर के मतदान केंद्रों देखने पहुंचा मतदान

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में तीसरे चरण में आज वोटिंग,9 देशों का प्रतिनिधि मंडल शहर के मतदान केंद्रों देखने पहुंचा मतदान
  • भोपाल लोकसभा में सबसे ज्यादा वोटर वाली विधानसभा गोविंदपुरा
  • 9 देशों के प्रतिनिधि मंडल ने भोपाल में देखी मतदान प्रकिया
  • पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने पत्नी के साथ दक्षिण-पश्चिम में डाला वोट

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में तीसरे चरण में आज वोटिंग हो रही है। दोपहर एक बजे तक 40.41 प्रतिशत मतदान हुआ है। यहां की सीहोर विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 50.77 वोट डल चुके हैं।

सुबह 11 बजे तक 27.46 प्रतिशत मतदान हुआ है। बढ़ते ताप तीखी धूप और गर्मी के चलते लोग वोट डालने नहीं आ रहे हैं दोपहर होते होते शहर के कई मतदान केंद्रों पर सन्नाटा पसर गया है।9 देशों का प्रतिनिधि मंडल शहर के मतदान केंद्रों पर ये देखने के लिए पहुंचा है कि हमारे यहां मतदान कैसे होता है। शहर के कई मतदान केंद्रों पर मतदान की धीमी रफ्तार से मतदाता परेशान हुए। सुबह मतदान शुरु होने से पहले पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की लंबी लंबी कतारें लग गई।पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पत्नी अमृता के साथ दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के बूथ क्रमांक 152 पर वोट डाला।

आपको बता दें भोपाल संसदीय क्षेत्र में 22 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। भोपाल संसदीय सीट पर कुल 2034 पोलिंग बूथ पर मतदान हो रहा है। कई मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग हो रही है। बूथ पर सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जाएगी। भोपाल लोकसभा में सबसे ज्यादा वोटर वाली विधानसभा गोविंदपुरा है। यहां कुल 3.98 लाख मतदाता है। हुजूर में 3.78 लाख और नरेला में 3.51 लाख वोटर है। सीहोर विधानसभा में 2.23 लाख मतदाता हैं।

भोपाल लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी ने 56 वार्षीय आलोक शर्मा वहीं कांग्रेस ने 63 वर्षीय अरूण श्रीवास्तव को अपना उम्मीदवार बनाया है। दोनों ही प्रत्याशियों में कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। एक तरफ आलोक शर्मा स्नातक है,वहीं कांग्रेस के अरूण श्रीवास्तव ने एलएलबी की है। भोपाल लोकसभा सीट से पांच साल बाद भाजपा ने दोबारा स्थानीय नेता आलोक शर्मा को टिकट दिया है। इससे पहले 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने आलोक संजर को चुनावी मैदान में उतारा था। 2019 में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को उतारा था। भोपाल लोकसभा सीट पर भाजपा बीते 35 सालों से लगातार चुनाव जीतती आ रही है।पिछले चुनाव लोकसभा चुनाव में 64% वोटिंग हुई थी।

Created On :   7 May 2024 9:51 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story